5000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark Go 2024 लॉन्च, जाने कीमत
Tecno ने हाल ही में Tecno Pop 8 स्मार्टफोन पेश किया है। अब, कंपनी ने एक और एंट्री-लेवल स्मार्टफोन, टेक्नो स्पार्क गो 2024 को लॉन्च किया है। लेटेस्ट स्पार्क सीरीज हैंडसेट ने मलेशिया में अपनी ग्लोबल शुरुआत की थी। टेक्नो स्पार्क गो 2024 UniSoC T606 प्रोसेसर पर बेस्ड है और पिछले साल के स्पार्क गो 2023 के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया गया है ।

Tecno Spark Go 2024 में 90Hz रिफ्रेश रेट और सेंटर्ड पंच होल नॉच के साथ 6.6-इंच LCD डिस्प्ले है। टेक्नो स्पार्क सीरीज हैंडसेट पर डायनामिक पोर्ट डिस्प्ले का यूज कर रहा है जो एक गोली के आकार के पॉप-अप में जरूरी जानकारी दिखाता है। यह Apple के डायनेमिक आइलैंड के समान कार्यान्वयन है।
Tecno Spark Go 2024 में 13MP प्राइमरी शूटर के साथ डुअल-रियर कैमरा सेटअप है। यह एआई लेंस और एलईडी फ्लैश पर बेस्ड है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्पार्क सीरीज हैंडसेट 8MP शूटर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश पर निर्भर करता है। हैंडसेट 5000mAh बैटरी यूनिट और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से लैस है। सुरक्षा के मोर्चे पर, यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर प्रोवाइट करता है।
Tecno Spark Go 2024: कीमत
Tecno ने अभी तक अपने लेटेस्ट स्पार्क सीरीज हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। जैसे ही कंपनी मूल्य निर्धारण और उपलब्धता विवरण की घोषणा करेगी हम इस पोस्ट को अपडेट कर देंगे।
Tecno Spark Go 2024: स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी, डुअल स्टीरियो स्पीकर और वाई-फाई, ब्लूटूथ (v5.0), जीपीएस, ओटीजी और एफएम रेडियो सपोर्ट जैसे मानक कनेक्टिविटीऑप्शन दिए गए हैं। स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी से लैस है। मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो फोन में, यह 8GB रैम (4GB इनबिल्ट + 4GB एक्सटेंडेड) और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस ग्रेविटी ब्लैक, मैजिक स्किन, एल्पेंग्लो गोल्ड और मिस्ट्री व्हाइट में कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








