Tecno Spark GO 2024 की कल भारत में होने जा रही एंट्री, पहले ही जान लें कीमत व फीचर
Tecno Spark GO 2024 Specs: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno अपने भारतीय यूजर्स के लिए नया हैंडसेट Tecno Spark GO 2024 लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी एंट्री 4 दिसंबर को देश में होगी। टेक्नो स्पार्क गो 2024 सीरीज को कंपनी हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है। जिसे Dynamic Island फीचर के साथ लाए जानें की उम्मीद है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Tecno Spark GO 2024 कीमत
Tecno Spark GO 2024 स्मार्टफोन के कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन हाल ही में इस डिवाइस को मलेशिया में लॉन्च किया गया है। वहां इसके 4 GB+128GB मॉडल की कीमत लगभग 7200 रुपये तय हुआ है। जिसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि, भारत में टेक्नो स्पार्क गो 2024 की कीमत 8000 रुपये से कम तय की जा सकती है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के जरिए की जाएगी। जहां से ग्राहक इसे इजली खरीद सकते हैं।
Tecno Spark GO 2024 स्पेक्स
टेक्नो स्पार्क गो 2024 को भारत में टेक्नो स्पार्क गो 2023 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन को डॉट-इन डिस्प्ले के साथ ला सकती है, यानि कि, यह फोन का डिस्प्ले काफी स्मूथ होगा। टेक्नो स्पार्क गो 2024 में यूजर्स को एप्पल आईफोन (Apple iPhone) जैसा एक डायनेमिक पोर्ट मिल सकता है। इसके फ्रंट के टॉप-सेंटर पर एक Pill-शेप का एनीमेशन मिलेगा, जिसपर नोटिफिकेशन शो होगा। इसके साथ यह कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा, जो 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और Dynamic Island फीचर के साथ पेश जाएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Octacore T606 शामिल किया जा सकता है। जो 6GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस होगा। यह फोन HiOS 13.0 पर बेस्ड एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर आधारित हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड AI बैक्ड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें यूएसबी सी पोर्ट भी दिया जाएगा। बता दें, इस साल की शुरूआत जनवरी में टेक्नो स्पार्क गो 2023 को कंपनी ने लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications








