Home
Mobile

TECNO लाएगा अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन, iPhone 17 Air और Galaxy S25 Edge से होगी टक्कर

Tecno Spark Slim और iPhone 17 Air जल्द ही मार्केट में धूम मचाने वाले हैं। एक तरफ 5.75mm मोटाई के साथ Tecno का बड़ा बैटरी वाला अल्ट्रा-स्लिम फोन, तो दूसरी ओर Apple का 5.5mm पतला iPhone 17 Air। जानें कौन बनेगा दुनिया का सबसे पतला और पावरफुल स्मार्टफोन।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब नई होड़ पतलेपन की शुरू हो चुकी है। सैमसंग ने इस साल जनवरी में अपना सुपर-स्लिम Galaxy S25 Edge लॉन्च किया था, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.8mm है। लेकिन इसके तुरंत बाद टेक्नो ने MWC इवेंट में अपना कॉन्सेप्ट फोन Tecno Spark Slim पेश किया, जिसकी मोटाई केवल 5.75mm है। यानी यह सैमसंग से भी ज्यादा पतला है।

अब खबर है कि टेक्नो भारत में इस अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इसका ऑफिशियल नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन फिलहाल इसे Spark Slim कहा जा रहा है।

TECNO लाएगा अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन

iPhone 17 Air से होगी असली टक्कर

टेक्नो और सैमसंग के बीच मुकाबले में Apple का भी नाम जुड़ा है। कंपनी इस साल सितंबर में iPhone 17 Air लॉन्च कर सकती है, जिसकी मोटाई केवल 5.5mm बताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो यह अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। यानी आने वाले समय में स्लिम फोन सेगमेंट में तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा।

Tecno Spark Slim की खासियत

स्लिम बॉडी के बावजूद यह फोन बैटरी क्षमता के मामले में सबसे आगे है। Spark Slim में 5,200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो iPhone 17 Air (3,000mAh से कम) और Galaxy S25 Edge (3,900mAh) से कहीं ज्यादा है। इतना ही नहीं, इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जो सैमसंग और एप्पल दोनों से बेहतर है।

फोन में 6.78-इंच का AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टेक्नो ने प्रोसेसर का नाम अभी तक उजागर नहीं किया है, लेकिन इसमें ऑक्टा-कोर CPU मिलेगा।

कितनी हो सकती है कीमत

जहां Galaxy S25 Edge की कीमत 1,09,999 रुपये है और iPhone 17 Air लगभग ₹78,000 के आसपास लॉन्च हो सकता है, वहीं टेक्नो हमेशा से अपने स्मार्टफोन्स को किफायती दामों में पेश करता रहा है।

इसके फोल्डेबल फोन्स Phantom V Fold 2 (₹79,999) और V Flip 2 (₹34,999) भी इसी स्ट्रेटेजी का हिस्सा रहे हैं। अब देखना होगा कि कंपनी इस अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन को प्रीमियम रेंज में रखती है या मिड-रेंज में रखती है।

क्या बदल जाएगी ट्रेंड?

टेक्नो Spark Slim और iPhone 17 Air जैसे स्मार्टफोन्स के आने से स्मार्टफोन डिज़ाइन का नया दौर शुरू हो सकता है। लंबे समय से लोग भारी-भरकम डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में अल्ट्रा-स्लिम फोन एक ताज़ा बदलाव साबित हो सकते हैं। लेकिन सवाल यही है कि क्या पतले स्मार्टफोन यूज़र्स को बिना समझौता किए सही परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ देंगे? इसका जवाब तो लॉन्च के बाद ही मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Spark Slim vs iPhone 17 Air, The Battle for the World's Thinnest Smartphone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X