बेस्ट बैटरी वाले स्मार्टफोन जिन्हें आपको खरीदना चाहिए
आजकल लोग स्मार्टफोन खरीदते समय बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और लंबी बैटरी लाइफ देखते हैं। क्योंकि फोन को दिन में कई बार चार्ज करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर आप लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो Samsung, Xiaomi, Motorola और अन्य टॉप ब्रांडों के बेस्ट बैटरी वाले मोबाइल फोन की लिस्ट यहा दी गई है। तो चलिए जानते हैं।

Samsung Galaxy F54:
स्मार्टफोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर बेस्ड है जिसमें रैम प्लस के साथ 6 जीबी रैम और 256GB की स्टोरेज क्षमता है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 108MP का मेन कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा है जो बेस्ट इमेज खींचता है।
Motorola G54:
स्मार्टफोन 7020 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर पर चलता है जो 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 33 वॉट चार्जर को सपोर्ट करती है। यह क्वाड पिक्सल तकनीक से लैस है जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच IPS LCD pOLED डिस्प्ले है।
Poco M3 :
यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48MP मेन कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है।
Realme C12 :
यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ देने के लिए स्मार्टफोन में 6000mAh लिथियम-पॉलीमर बैटरी है। यह मीडियाटेक हेलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन में 13MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल सेटअप कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। शानदार व्यूइंग अनुभव के लिए इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले भी है।
Xiaomi Redmi 10 Power :
यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी से लैस है जो 2 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है, और 18W चार्जर को सपोर्ट करती है। यह 6nm स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर पर बेस्ड है जिसे 11GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 6.71 इंच का आईपीएस डिस्प्ले और 50 एमपी का मेन कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications







