कुछ खास और कुछ अलग है ओप्पो एफ3 प्लस कैमरा टेक्नोलॉजी
ओप्पो के नए स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 प्लस में है शानदार कैमरा टेक्नोलॉजी
सेल्फी क्लिक करना किसे पसंद नहीं है। सेल्फी क्लिक करना, उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना, यह सब एक ट्रेंड बन गया है। इस सब का श्रेय स्मार्टफोन को जाता है। आज के स्मार्टफोन एक से एक कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं। आज ऐसे कई स्मार्टफोन हैं जिनका फ्रंट कैमरा, रियर कैमरे से भी ज्यादा बेहतर है।

इन सब का मतलब यह नहीं है कि रियर कैमरा की क्वालिटी या उनकी महत्ता अब कम हो गयी है। यूज़र्स के लिए रियर कैमरा, फ्रंट कैमरे जितने ही जरुरी हैं। खासकर जिन यूज़र्स को फोटोग्राफी का शौक हैं उनके लिए रियर कैमरा ज्यादा महत्त्व रखता है। ऐसे यूज़र्स के लिए एक ऐसा हैंडसेट बेहतर होता है जो रियर और फ्रंट कैमरा दोनों ही क्वालिटी के साथ आते हैं। जिनका कॉम्बिनेशन कमाल हो।
ड्यूल फ्रंट कैमरा
ओप्पो का नया एफ3 प्लस स्मार्टफोन, नया सेल्फी एक्सपर्ट है। यह फ्रंट कैमरा एक वाइड एंगल और एक स्टैण्डर्ड लेंस मोड्यूल के साथ आता है। इस यूनीक कॉम्बिनेशन को एक डिज़ाइंड कस्टमाइज्ड सेंसर की मदद मिलती है और यह बनता है परफेक्ट ग्रुप सेल्फी वाला स्मार्टफोन।
ब्यूटी मोड 4.0
यूज़र्स की सेल्फी को और निखारने के लिए फोन कैमरा ब्यूटीफाय 4.0 मोड के साथ आएगा। इस फीचर को कई यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपग्रेड किया गया है। इससे सेल्फी फोटो को ब्राइट, क्लियर स्किन जैसे चीजों पर ध्यान दिया जाता है, आप एक खूबसूरत सेल्फी ले पाएंगे।
सेल्फी पैनोरमा
ओप्पो एफ3 के साथ अब आपकी सेल्फी में कोई मिस नहीं होगा। यह फोन दो शानदार टेक्नोलॉजी के साथ आता है। वाइड एंगल लेंस और सेल्फी पैनोरमा, इस फोन को परफेक्ट ग्रुप सेल्फी कैप्चर करने वाला स्मार्टफोन बनाते हैं।
लो लाइट में ब्राइट सेल्फी
ओप्पो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में स्क्रीन फ़्लैश फीचर है। जो आपकी सेल्फी को और भी ब्राइट कर देता है। यानी कि अब लो लाइट में भी परफेक्ट सेल्फी। इस फोन के साथ आपको लाइट कंडीशन पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।
अब बेकार फोटो को करें बाय बाय
ऐसा कितनी बार हुआ है कि आपने फोटो क्लिक की और वो हिली हुई, धुंधली सी आई हैं? ऐसा कभी शटर बटन को जोर से प्रेस करने से होता है। इससे आपका परफेक्ट मोमेंट खराब हो जाता है। ओप्पो एफ3 प्लस के साथ आप इस परेशानी को बाय बाय कह सकते हैं। क्योंकि यह स्मार्टफोन आता है पाम शटर मोड के साथ, जो यूज़र्स को कैमरे के आगे हाथ हिलाने से आटोमेटिक सेल्फी काउंटडाउन एक्टिवेट कर देता है।
कई सारे फिल्टर्स
अब आप जो तस्वीर क्लिक करेंगे उससे कई सारे एक्सपेरिमेंट्स कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ओप्पो एफ3 प्लस में ढेरों फिल्टर्स दिए गए हैं। इसके बाद आपको कोई और एप डाउनलोड करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
16 एमपी रियर कैमरा
सेल्फी एक्सपर्ट ओप्पो एफ3 प्लस में केवल परफेक्ट सेल्फी नहीं बल्कि बल्कि रियर कैमरा फोटो भी शानदार होती हैं। ओप्पो एफ3 प्लस में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो यूज़र्स को बेहद शानदार और क्लास फोटो देता है।


Click it and Unblock the Notifications








