Home
Mobile

OPPO K12x 5G की शुरू हुई पहली सेल, भारी छूट के साथ कम कीमत में खरीदें फोन

OPPO ने आज भारत में अपने OPPO K12x 5G की पहली सेल यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दी है। इस फोन को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट Flipkart और OPPO E-Store से खरीद सकते हैं। इस फोन की पहली सेल आज यानी 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है।

इस फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। साथ ही इसमें कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है। चलिए इस फोन पर सेल में कितना डिस्काउंट मिल रहा है, इसके बारे में जान लेते हैं।

OPPO K12x 5G पहली सेल में ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

OPPO K12x 5G पर पहली सेल में ऑफर्स

OPPO K12x 5G को 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में पेश किया है। वहीं इसके दूसरे 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। इस फोन को कंपनी ने ब्रीज ब्लू और मिडनाइट वॉयलेट कलर में पेश किया है।

इस फोन को अगर आप बैंक ऑफर के साथ HDFC, SBI और Axis बैंक कार्ड के साथ खरीदते हैं, तो इस पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। फोन पर 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर भी पेश किया गया है। 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद ग्राहक फोन को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

OPPO K12x 5G के फीचर्स और स्पेक्स

OPPO K12x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले है। इसमें सेगमेंट-फर्स्ट स्प्लैश टच टेक्नोलॉजी दिया गया है, जो कि गीले हाथों से या स्क्रीन गीली होने पर भी टच स्क्रीन की सुविधा देती है।

यह फोन डाइमेंशन 6300 SoC के साथ आता है, इसमें 32MP का रियर कैमरा, 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा और सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा है। फोन के बॉक्स में 45 वॉट सुपरवूक चार्जर के साथ 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The first sale of OPPO K12x 5G has started, buy the phone at a low price with huge discount
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X