Home
Mobile

एचटीसी जल्‍द लांच करेगी दो स्‍मार्टफोन रडार और राइम

By Super
एचटीसी जल्‍द लांच करेगी दो स्‍मार्टफोन रडार और राइम

कंजयूमर इलेक्ट्रॉनिक उत्‍पादों वाली एचटीसी कंपनी दुनियां की एक बेहतरीन और बडी कंपनी है जो स्‍मार्टफोन निर्माण में अपनी पहचान बना चुकी है। फिलहाल एचटीसी अपने दो दमदार स्‍मार्टफोन अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में जल्‍द लांच करने जा रही है। इन फोन के नाम हैं एचटीसी रडार और एचटीसी राइम।

चलिए बात करते हैं इन शानदार स्‍मार्टफोन के बारे में जानते हैं कि इनमें ऐसी क्‍या खास बात है जो इन्‍हें दूसरों से अलक बनाती है। अगर स्‍क्रीन की बात करें तो एचटीसी रडार का स्‍क्रीन डिस्‍पले 3.8 इंच है जिसका रेजूलूशन 480 x 800 पिक्‍सल है। वहीं पर राइम में स्‍क्रीन 3.7 इंच के साथ 480 x 800 रूजूलूशन दिया गया है। यानी की दोनों ही फोन काफी कुछ एक हैं।

रडार उठाने में 137 ग्राम का और राइम केवल 130 ग्राम का है। दोनों फोन में अलग अलग तरह के ओएस हैं, रडार में विडोज़ 7.5 ओएस और राइम में एचटीसी सेंस के साथ एंड्रायड ओएस दिया गया है। इसके साथ दोनों फोन में 1 गीगा हर्ज का प्रोसेसर लगा हुआ है। दोनों फोन में इंटरनल स्‍टोरेज अलग अलग है, जहां रडार में 8 जीबी की स्‍टोरेज छमता दी गई है वहीं पर राइम में केवल 4 जीबी का स्‍टोरेज दिया गया है।

अगर कैमरे की बात करें तो दोनों में कैमरे एक ही पिक्‍सल के हैं। रडार में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया है जिससे आप वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं। और राइम में भी 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा है पर इसमें फोकस और डिजिटल जूम की सुविधा दी गई है। दोनों ही स्‍मार्टफोन ऑडियो और वीडियो प्‍लेयर को एमपी3, एमपीईजी4, और एएसी जैसे फॉरमेट के साथ आराम से सपोर्ट करते हैं।

दोनों में 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है जिससे आप किसी भी अन्‍य डिवाइस को फोन के साथ जोड सकते हैं। कनैक्‍टिविटी के लिए ब्‍लूटूथ और वाईफाई की भी सुविधा है। रडार में 1520 एमएएच की रिचार्जेबल ली‍थियम बैट्री लगी है जो 600 मिनट का टॉक टाइम और 480 घंटे का स्‍टैंडबाई टाइम देगी, जबकि राइम में 1600 एमएएच की बैट्री 620 मिनट का टॉक टाइम और 295 घंटे का स्‍टैंड बाइ टाइम देगी। अगर दाम की बात करें तो रडार और राइम दोनों की ही सही कीमत का पता नहीं है पर जहां तक सूचना मिली है इनके दाम 25,000 रु की आसपास बताई जा रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X