5000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ लेटेस्ट फोन Realme C63 5G, पहली सेल में होगी 1000 रुपये की बचत
Realme ने भारत में अपनी लेटेस्ट C सीरीज 5G स्मार्टफोन Realme C63 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने 6.67 HD+120HZ डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जो कि लेटेस्ट MediaTek Dimensity 6300 SoC द्वारा पॉवर्ड है।
कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को 6GB RAM और 8GB वर्चुअल रैम के साथ मार्केट में एंट्री दी है। चलिए इस फोन की कीमत, सेल, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Realme C63 5G की कीमत और ऑफर्स
बता दें कि कंपनी ने अपने इस फोन को 3 वेरिएंट 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB में पेश किया है। इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। वहीं आप इस फोन को 2 कलर ऑप्शन Starry Gold और Forest Green में खरीद सकते हैं।
इस फोन की पहली सेल 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें आप इस फोन के तीनों वेरिएंट को ऑफर के साथ खरीद सकेंगे। ऑफर के साथ 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये हो जाएगी, यानी आप इस फोन पर 1,000 रुपये की बचत कर सकेंगे। यह फोन आपको realme.com और Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C63 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच (1604x720 पिक्सल) HD+ स्क्रीन 50/60/90/120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 625 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm आर्म माली-G57 MC2 GPU के साथ 4GB/6GB/8GB LPDDR4x RAM, 64GB/128GB (UFS 2.2) स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक एक्सेपेंडेबल मेमोरी दी गई है।
कैमरा: Realme C63 5G में f/1.85 अपर्चर वाला 32MP का रियर कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी: इसमें USB Type-C सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी की बैटरी मिल रही है, जो कि 10 वॉट क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी।
अन्य: साउंड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 1115 अल्ट्रा लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर मिलेगा। इस फोन में डाइमेंशन 165.6x76.1x7.94 मिमी और वजन 190 ग्राम दिया गया है। धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए Realme C63 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, गैलिलियो, QZSS और USB Type-C का सपोर्ट शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








