2018 के तीन सबसे अच्छे प्रीमियम स्मार्टफोन
इस आर्टिकल में आपके लिए तीन सबसे अच्छे प्रीमियम स्मार्टफोन लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको तीन ऐसे प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो 2018 में लॉन्च किए गए हैं। इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत ज्यादा है। लिहाजा इन स्मार्टफोन को खरीदने के लिए यूजर्स को अपनी जेब से काफी रुपए निकालेंगे पड़ेंगे। आइए हम इन स्मार्टफोन के बारे में बात करते हैं।

Oneplus 6T McLaren Edition
इस स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में कार्बन फाइबर का पैटर्न दिया गया है। हालांकि वनप्लस 6टी और इस नए वेरिएंट के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसका कलर पैटर्न और कार्बन फाइबर पैटर्न इसे इस खास वेरिएंट स्मार्टफोन बनाता है। इस स्पेशल वेरिएंट की कीमत का इंतजार सभी स्मार्टफोन यूजर्स बेसब्री से कर रहे थे। कंपनी ने OnePlus 6T McLaren की भारत में कीमत 50,999 रुपए तय की गई है।
इस फोन में कुछ खासियतें हैं। इस फोन में 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन के डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप स्टायल वाला नॉच भी दिया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 845 SoC दिया गया है। वहीं सोफ्टवेयर के लिए इसमें एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड OxygenOS शामिल है। इसके अलावा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी रैम क्षमता है। इस स्पेशल एडिशन वाले स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
इसके अलावा इस फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए 30 वॉट का एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस खास सिस्टम को कंपनी ने "Wrap Charge" टेक्नोलॉजी का नाम दिया है। वनप्लस ने दावा किया है कि इस फोन को 20 मिनट का चार्ज करने पर पूरे दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है।
इस फोन का कलर डिजाइन काफी खास और आर्कषित है। इस फोन को खासकर McLaren सिगनेचर कलर, Papaya Orange कलर में लॉन्च किया गया है। ये कलर फोन के निचले हिस्से से शुरू होते हैं और ऊपर जाते-जाते ब्लैक हो जाते हैं। जिसकी वजह से फोन की खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं।
Huawei Mate 20 Pro
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 6.39-inch की OLED panel के साथ पेश किया था। जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। वहीं, फोन में 7nm octa-core Kirin 980 chipset के साथ डेडिकेटिड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दी गई है। बता दें, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई बेस्ड EMUI 9.0 पर चलता है। स्टोरेज की बात की जाए तो फोन 6GB/8GB of RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज ऑपशन के साथ आता है।
Mate 20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका पहला सेंसर 40मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 20मेगापिक्सल तो वहींतीसरा सेंसर 8मेगापिक्सल का दिया गया है। फीचर्स की बात की जाए तो फोन LED फ्लैश, सुपर एचडीआर और AI बेस्ड फीचर के साथ आते हैं। स्मार्टफोन 4,200mAh की बैटरी के साथ आता है जो 40W सुपरचार्ज सपोर्ट करता है।
हुवावे ने जब Mate 20 Pro स्मार्टफोन को बाजार में उतारा था तब कंपनी ने चीन में इस स्मार्टफोन को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया था। जिनमें Bright Black, Sapphire Blue, Cherry Pink, Emerald Green और Aurora कलर शामिल हैं। अब कंपनी फोन को रेड कलर वेरियंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में इस स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 69,990 रुपये है। वहीं कंपनी इसे कई बड़े शहरों में क्रोमा स्टोर के जरिए ऑफलाइन भी बेच रही है।
Samsung Galaxy S10+
Samsung Galaxy S10+ की स्पेसिफिकेशंस अब हम इस सीरीज के सबसे हाई-फाई स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10+ की बात करते हैं। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Galaxy S10 जैसे ही फीचर्स मिलेंगे लेकिन इसमें स्क्रीन साइज, बैटरी और फ्रंट कैमरा की स्पेसिफिकेशंस अलग हैं। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.3-इंच QHD+ डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन का डिस्प्ले भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के अगले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है। जिसका पहला सेंसर 0-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का है।
वहीं इस फोन का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 जैसा ही है। इस फोन की बैटरी Galaxy S10 से अलग है। इसमें 4,100mAh बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग, वायरलैस चार्जिंग और रिवर्स वायरलैस चार्जिंग से लैस है। इस फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज है। इन सबके अलावा इसमें एक तीसरा और सबसे बड़ा वेरिएंट भी है, जो 12जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज से लैस है। इस स्मार्टफोन का सबसे हाई-एंड वेरिएंट luxurious ceramic White or Black में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








