लॉन्च हुआ दुनिया का पहला AI नेकेड-आई 3D स्मार्टफोन ZTE Voyage 3D, कीमत जानकर होगी हैरानी
ZTE ने Voyage सीरीज में एक नए स्मार्टफोन ZTE Voyage 3D को लॉन्च किया है। बता दें कि यह 3D स्मार्टफोन है, जो कि बिना किसी स्पेशल चश्मे की मदद से आपको 3D कंटेंट देखने की सुविधा देगा। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला AI नेकेड-आई 3D स्मार्टफोन है।
इस अनोखे स्मार्टफोन को चीन के शंघाई में चल रहे Mobile World Congress (MWC) इवेंट में पेश किया गया है। यह फोन आपको 60 डिग्री व्यू एंगल दिखाएगा, जिससे आपको शानदार 3D एक्सपीरियंस लेने का मौका मिलेगा।

ZTE Voyage 3D स्पेसिफिकेशंस
ZTE Voyage 3D एक सस्ता 3D फोन है, जिसमें यूनिक 3D डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2D को 3D में बदलता है। यह ZTE की Neovision 3D Anytime डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, जो कि स्टीरियोस्कोपिक आई-ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है।
इस फोन में 6.78 इंच फुल HD+IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120H स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है और साथ में 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। साथ ही इस फोन में UNISOC T760 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है।
ZTE Voyage 3D स्टोरेज
ZTE Voyage 3D में 6GB RAM और 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 4500mAh की बैटरी और 33W चार्जिंग को सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyOS 13 पर रन करता है। ZTE Voyage 3D दुनिया का पहला AI नेकेड-आई 3D स्मार्टफोन है।
ZTE Voyage 3D की कीमत
ZTE Voyage 3D स्टार ब्लैक कलर में मिलता है। यह स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जहा इसकी कीमत 1,499 युआन यानी भारतीय रुपये के मुताबिक लगभग 17,200 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications







