Home
Mobile

घंटों का नहीं, 2025 के Android फ्लैगशिप फोन देंगे कई दिनों का बैटरी बैकअप!, यहां जाने कैसे?

फोन की बैटरी लाइफ की समस्या अब पहले जैसी नहीं रही है। खासकर 2024 में आने वाले फोन, जिनमें बजट डिवाइस भी शामिल है। आसानी से एक दिन का बैटरी बैक-अप दे देते हैं। हालांकि, फोल्डेबल फोन इनमें थोड़ा पीछे हो सकते हैं, लेकिन Honor Magic V3 जैसे मॉडल्स भी एक दिन का बैटरी बैकअप देने की क्षमता रखते हैं।

2025 में बड़े बदलाव की संभावना

2025 में एंड्रॉयड डिवाइसेज में बैटरी लाइफ में सुधार के साथ नए बदलाव देखने को मिल सकते है। इस साल के फ्लैगशिप फोन में 5500mAh की बैटरी मिल रही है, जिससे आप आसानी से एक दिन से ज्यादा बैटरी बैकअप ले सकते हैं। लेकिन 2025 में कई ब्रांड्स ऐसे होंगे, जो कि 6000mAh की बैटरी के साथ आ सकते हैं।

2025 के Android फ्लैगशिप फोन की बैटरी में होंगे बड़े बदलाव!

जिनमें OnePlus 13 और Vivo X200 Pro मॉडल्स है, जो कि 6000mAh की बैटरी के साथ आ सकते हैं। दूसरी तरफ, Magic 7 Pro में 5850mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। Xiaomi 15 Pro फोन 6100mAh की बैटरी लाइफ के साथ आ सकता है।

छोटे डिवाइस भी बैटरी पर पूरा फोकस कर रहे हैं। जी हां, इनमें Xiaomi 15, जो कि 5400mAh की बैटरी लाइफ के साथ आएगा। Xiaomi 15 में 4610mAh की बैटरी मिल सकती है। Find X8 फोन 5610mAh की यूनिट के साथ आएगा और Vivo X200 Pro Mini में 5700mAh की सेल है।

बदलाव के पीछे की वजह

यह बदलाव सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से देखने को मिल रहा है। इस टेक्नोलॉजी में बैटरी के एनोड में सिलिकॉन और ग्रेफाइट का मिश्रण होता है, जिससे बैटरी की डेंसिटी बढ़ती है और यह हाई टेम्परेचर सहन कर सकती है। Honor Magic 6 Pro पर इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिला था, जिसने 20 डिग्री सेल्सियस में भी चार्जिंग को बनाए रखा।

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से फोन में बड़ी बैटरी आसानी से फिट हो जाती है, वो भी बिना फोन का वजन बढ़ाएं। उदाहरण के तौर पर समझें तो OnePlus 13 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो OnePlus 12 से बड़ी है। इसके बाद भी यह फोन पतला और हल्का है। लेकिन OnePlus 13 को फुल चार्ज होने में 36 मिनट का समय लगता है, जबकि OnePlus 12 को 26 मिनट का। ऐसे में इस टेक्नोलॉजी से बैटरी चार्ज होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। ऐसा कहने के बाद, चार्जिंग समय में मामूली अंतर आसानी से अन्य सभी लाभों से ऑफसेट हो जाता है।

सिलिकॉन बेस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी का सबसे अच्छा इस्तेमाल Honor पिछले 2 साल से कर रहा है, जिनमें खासकर चीन के Magic 5 Pro, Magic 6 Pro, Magic V2 और Magic V3 शामिल हैं। यह टेक्नोलॉजी बैटरी की क्षमता और प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करती है, इसलिए चीन के अन्य ब्रांड्स भी इस टेक्निक को अपने डिवाइस के साथ कनेक्ट कर रहे हैं।

ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 2025 में यह टेक्नोलॉजी मिड रेंज डिवाइस तक अपनी पहुंच बना पाती है या नहीं। Snapdragon 8 Elite और MediaTek Dimensity 9400 के साथ 20225 में आने वाले फोन अपग्रेड के लिए एक शानदार साल साबित हो सकता है।

Samsung, Apple और Google ने फिलहाल इस टेक्नोलॉजी को नहीं अपनाया है, लेकिन भविष्य में इनकी भी इस टेक्नोलॉजी पर स्विच करने की उम्मीद की जा सकती है। इसलिए अगर आप नई टेक्नोलॉजी वाली बैटरी चाहते हैं, तो फिलहाल आपके लिए चीनी ब्रांड्स के फोन बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In 2025, new changes can be seen in Android devices with improved battery life. In 2025, there will be many brands that can come with 6000mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X