अब कम कीमत पर मौजूद हैं ये 5 शानदार स्मार्टफोन!
स्मार्टफोन के मार्केट में इस समय सबसे ज्यादा कम्पटीशन है। हफ्ते-हफ्ते में स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते हैं। स्मार्टफोन कंपनियों में भी बेहतर से बेहतर फोन पेश करने की होड़ मची है। यही वजह की अब हाई-एंड स्मार्टफोन के साथ ही कई बजट स्मार्टफोन भी उपलब्ध हैं।
इस अप्रैल माह में भी कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Creo mark 1, वीवो वी 3 मैक्स आदि फोन शामिल हैं। इनमें से कई फोन की कीमत में कटौती की गई है।
#1
कुछ ही महीने पहले लेनोवो वाईब एस 1 15,999 रुपए में पेश किया गया था। सेल्फी फोकस्ड इस स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा दिए गए हैं।
#2
मोटोरोला का फ्लैगशिप मोटो एक्स फ़ोर्स की कीमत में भरी कटौती की गयी है। फोन लॉन्च के वक़्त 49,999 रुपए का था। अब इस फोन की कीमत 16,000 रुपए घटकर 34,999 रुपए हो गई है।
#3
वनप्लस के वनप्लस एक्स की कीमत में कटौती की गई है। 16,999 रुपए की कीमत में पेश हुआ यह फोन अब 14,999 रुपए में मौजूद है। फोन में मेटल ग्लास के साथ 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन का यूनी बॉडी डिजाईन इसे ट्रेंडी लुक देता है।
#4
सैमसंग का नोट 5 53,900 रुपए में लॉन्च हुआ था, जो कि अब 42,900 में उपलब्ध है। इस फ्लैगशिप फैबलेट में 5.7 इंच का क्यूएचडी सुपर अमोल्ड स्क्रीन। सिमें 4जीबी की पावरफुल रैम है।
#5
सैमसंग टिज़ेन ज़ी3 अब 6,900 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यह फोन 8,490 रुपए में पेश हुआ था। इसमें 5इंच का एचडी अमोल्ड डिस्प्ले है साथ ही इसमें 1जीबी की रैम भी है।
अन्य टेक न्यूज़
अपने टेबल फैन को एसी बनाएं, गर्मी को दूर भगाएं!
वोटर आईडी से लिंक करें आधार कार्ड, वो भी एक एसएमएस से!
व्हाट्सएप चालाएं वो भी बिना किसी नंबर के!
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य न्यूज़ के लिए पढ़ते रहें हिंदी गिज़बॉट और अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications