Home
Mobile

ये 5 पुराने iPhone बना सकते हैं आपको करोड़पति; एक तो बिका चुका है करोड़ों में....

नया iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही बाजार में तहलका मच गया है। हर कोई अपने पुराने फोन को अपग्रेड करने की जल्दी में है। लेकिन अगर आपको अपने पुराने iPhone को अब तक संभालकर रखे हो, तो ये खबर तुम्हारे लिए है। कुछ पुराने iPhone मॉडल्स अब 'विंटेज' और 'रेयर' कैटेगरी में आ गए हैं, और दुनिया भर के कलेक्टर्स इनके लिए मोटी रकम देने को तैयार हैं। आइए जानते हैं उन पुराने iPhones के बारे में, जो अब न सिर्फ नॉस्टैल्जिया जगाते हैं, बल्कि आपको ये फोन लखपति बना सकते हैं।

यहां हम आपको उन पुराने iPhones की लिस्ट दे रहे हैं जो अब 'विंटेज' की कैटेगरी में आ चुके हैं और जिन्हें दुनिया भर के कलेक्टर्स महंगे दामों पर खरीदने को तैयार हैं।

ये 5 पुराने iPhone बना सकते हैं आपको करोड़पति

iPhone 2G (2007: पहला iPhone)

ये अल्ट्रा-रेयर कलेक्टर्स आइटम माना जाता है। इसकी रीसेल कीमत 15 लाख से 50 लाख रुपये तक (सील्ड यूनिट के लिए) हो सकती है। 2007 में लॉन्च हुआ iPhone 2G वह फोन है जिससे Apple का स्मार्टफोन युग शुरू हुआ। अगर आपके पास इसकी सील्ड और अनयूज्ड बॉक्स है, तो वह करोड़ों में बिक सकता है।
हाल ही में एक 8GB वाला मॉडल करीब 1.5 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। वहीं खुला हुआ लेकिन अच्छी स्थिति वाला मॉडल भी ₹50,000 से ₹2 लाख तक का मिल सकता है।

iPhone 3G (2008)

ये विंटेज की कैटेगरी में आता है, जिसकी कीमत 10,000 से 50,000 रुपये तक हो सकती है। iPhone 3G Apple का पहला ऐसा मॉडल था, जिसमें App Store इंटिग्रेट किया गया था। इसकी कर्व्ड डिजाइन और क्लासिक फील के चलते यह कलेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है।

iPhone 4

इसको 2010 में लॉन्च किया गया था, इसमें Steve Jobs के दौर का डिजाइन देखने को मिलेगा। इसका डिजाइन आइकन इसे खास बनाता है। इसको 15,000 से 70,000 रुपये में बेचा जा सकता है। iPhone 4 को Apple के डिजाइन रेवॉल्यूशन का प्रतीक माना जाता है। इसका ग्लास बॉडी और Retina Display पहली बार इसी मॉडल में आया था। जो मॉडल अच्छी स्थिति में हैं या लिमिटेड एडिशन हैं, उनकी कीमत और भी ज्यादा हो सकती है।

iPhone 5

इसको 2012 में लॉन्च किया गया था और ये Steve Jobs का आखिरी डिजाइन है और ऐतिहासिक मॉडल है। इसकी रीसैल कीमत 10,000 से 35,000 रुपये हो सकता है। iPhone 5 को Steve Jobs के विजन का अंतिम फोन माना जाता है। यह बेहद पतला और एल्यूमिनियम फिनिश के साथ आया था। हालांकि यह बहुत दुर्लभ नहीं है, लेकिन इसके इमोशनल वैल्यू के कारण कलेक्टर्स इसकी अच्छी कीमत देने को तैयार हैं।

iPhone SE

इस डिवाइस को2016 में लॉन्च किया गया था और ये SE मॉडल की पहली पीढ़ी है, ये कल्ट क्लासिक लुक के साथ आता है। इसकी रीसेल कीमत 7,000 से 25,000 रुपये हो सकती है। पहली पीढ़ी का iPhone SE अपनी कॉम्पैक्ट बॉडी और पावरफुल फीचर्स के कारण धीरे-धीरे कलेक्टर्स के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। अगर आपके पास इसका सील्ड बॉक्स है, तो उसकी कीमत आने वाले समय में और बढ़ सकती है।

अगर आपके पास ऊपर बताए गए किसी भी iPhone का अनओपन, सील्ड बॉक्स है, तो उसे खोलने की गलती बिल्कुल न करें। ऐसे फोनों की वैल्यू कई गुना ज्यादा होती है और ऑक्शन हाउसेज़ ऐसे प्रोडक्ट्स के लिए मोटी रकम देने को तैयार रहते हैं।

अगर आप पुराने iPhone को बेकार समझकर कहीं कोने में रखे हुए हैं, तो दोबारा सोचें। आपके पास रखा एक अनसील्ड iPhone आपको लाखों रुपए कमा कर दे सकता है। ऐसे में iPhone सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक कलेक्टर्स आइटम बन चुका है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
These 5 iPhones can make you rich check the list here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X