Home
Mobile

कम कीमत में चाहिए iPhone 16 Pro Max जैसे कैमरा फीचर्स, ये 5 ऑप्शन देंगे शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस

Best Camera Smartphone: अगर आप iPhone 16 Pro Max की बेहतरीन कैमरा क्वालिटी को पसंद करते हैं लेकिन एक अलग ब्रांड या थोड़ा कम कीमत वाला विकल्प खोज रहे हैं, तो ये 5 स्मार्टफोन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं। इनमें से कई फोन प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए डिजाइन किए गए हैं और iPhone 16 Pro Max को कड़ी टक्कर देते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

ये 5 स्मार्टफोन्स देंगे iPhone 16 Pro Max जैसा कैमरा एक्सपीरियंस

Samsung Galaxy S25 Ultra

जैसा कि हम जानते हैं कि ये सैमसंग का अब तक का सबसे प्रीमियम डिवाइस है। ऐसे में अगर आप iPhone 16 Pro Max के लिए 1.5 लाख नहीं खर्च करना चाहते हैं तो आप 1,05,800 रुपये में मिलने वाले इस फोन के बारे में सोच सकते हैं।

Samsung का यह फ्लैगशिप फोन एक फोटोग्राफी पावरहाउस है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP 5x पेरिस्कोप लेंस, 10MP 3x टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। इसके कैमरे से 8K वीडियो शूटिंग की जा सकती है और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। इसकी क्वालिटी iPhone 16 Pro Max के बराबर मानी जा रही है।

Google Pixel 9 Pro XL

इसके अलावा आप Pixel 9 Pro XL में भी सोच सकते हैं, जिसकी कीमत 1,04,999 रुपये है। Google Pixel सीरीज हमेशा से अपनी AI-समर्थित इमेज प्रोसेसिंग के लिए जानी जाती है। Pixel 9 Pro XL में 50MP का मेन कैमरा, 48MP 5x जूम टेलीफोटो लेंस और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसका 42MP का फ्रंट कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग इसे मोबाइल फोटोग्राफी का चैंपियन बनाते हैं।

Xiaomi 15 Ultra

आप Xiaomi 15 Ultra के बारे में भी सोच सकते हैं, जिसकी कीमत 1,09,999 रुपये है। Xiaomi का 15 Ultra स्मार्टफोन Leica कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 1-इंच का 50MP प्राइमरी सेंसर, 200MP पेरिस्कोप लेंस और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। इसमें TOF 3D डिटेक्शन और Dolby Vision सपोर्ट भी शामिल है, जो इसे iPhone 16 Pro Max का दमदार विकल्प बनाता है।

स्मार्टफोन का नाम कीमत रियर कैमरा सेटअप वीडियो रिकॉर्डिंग स्पेशल कैमरा फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra ₹1,05,800 - 200MP प्राइमरी- 50MP 5x पेरिस्कोप- 10MP 3x टेलीफोटो- 50MP अल्ट्रा-वाइड 8K, HDR10+ iPhone जैसी क्वालिटी, प्रो-ग्रेड कैमरा सेटअप
Google Pixel 9 Pro XL ₹1,04,999 - 50MP प्राइमरी- 48MP 5x टेलीफोटो- 48MP अल्ट्रा-वाइड- 42MP फ्रंट कैमरा 8K AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग, बेस्ट फोटो आउटपुट
Xiaomi 15 Ultra ₹1,09,999 - 50MP 1-इंच सेंसर- 200MP पेरिस्कोप- Leica ट्यूनिंग 8K, Dolby Vision TOF 3D डिटेक्शन, Leica कैमरा टेक्नोलॉजी
Vivo X200 Pro ₹94,999 - 50MP मेन सेंसर- 200MP टेलीफोटो- 50MP अल्ट्रा-वाइड 8K Zeiss ऑप्टिक्स, DSLR जैसी फोटो क्वालिटी
Oppo Find X8 Pro ₹85,999 - चार 50MP कैमरे- दो पेरिस्कोप लेंस (6x ज़ूम) 4K, Dolby Vision Hasselblad ट्यूनिंग, प्रोफेशनल ग्रेड कैमरा फीचर्स

Vivo X200 Pro

Vivo X200 Pro भी इसके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसकी कीमत 94,999 रुपये है। Vivo का यह प्रीमियम फोन Zeiss के साथ मिलकर ट्यून किए गए कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन सेंसर, 200MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। ये फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग में भी सक्षम है और इसकी फोटो क्वालिटी प्रोफेशनल DSLR जैसी नजर आती है।

ये 5 स्मार्टफोन्स देंगे iPhone 16 Pro Max जैसा कैमरा एक्सपीरियंस

Oppo Find X8 Pro

अगर आप और कम कीमत में फोन खरीदना चाहते हैं तो आप Oppo Find X8 Pro के बारे में सोच सकते हैं। इस फोन की कीमत 85,999 रुपये हैं। Oppo का Find X8 Pro चार 50MP कैमरा सेंसर के साथ आता है, जिनमें दो पेरिस्कोप लेंस शामिल हैं जो 6x ऑप्टिकल जूम तक सपोर्ट करते हैं। इसमें Hasselblad कलर ट्यूनिंग, Dolby Vision और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन हाई-क्वालिटी इमेज और वीडियो के लिए एक बेहतरीन चॉइस है।

अगर आपका फोकस प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा पर है, लेकिन आप iPhone 16 Pro Max से अलग ऑप्शन देखना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए स्मार्टफोन्स को ज़रूर देखें। ये न केवल फीचर्स में धांसू हैं बल्कि कीमत के हिसाब से बेहतर वैल्यू भी देते हैं। चाहे वो Samsung की पावर हो या Vivo का Zeiss लेंस, अब शानदार फोटोग्राफी सिर्फ Apple तक सीमित नहीं है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
These 5 options will give you a great photography experience like iPhone 16 Pro Max
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X