Home
Mobile

इस सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये धमाकेदार फोन्स!, Vivo से लेकर Motorola ब्रांड्स के नाम शामिल

दिसंबर का ये सप्ताह धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इस बीच कई दमदार स्मार्टफोन्स भारतीय मार्केट में लॉन्च होने जा रहे हैं। इसमें Motorola से लेकर Vivo के स्मार्टफोन शामिल हैं। बता दें कि शाओमी की Redmi Note 14 सीरीज आज यानी 9 दिसंबर को भारत में दस्तक दे चुकी है।

अब आने वाले दिनों में ये चर्चित स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। ऐसे में अगर आप भी दिसंबर के इस वीक नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए ये सप्ताह नया फोन खरीदने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि कौन-कौन से फोन इस वीक भारत में लॉन्च होने वाले हैं।

इस सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये धमाकेदार फोन्स!, देखें लिस्ट

इस सप्ताह लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स

Moto G35

Moto कंपनी की ओर से अपना नया फोन Moto G35 भारत में पेश किया जा रहा है। ये फोन कल यानी 10 दिसंबर को लॉन्च होगा। फोन में 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन 50MP के मेन कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है।

Vivo X200 सीरीज

Vivo X200 - Vivo X200 भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च होगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। फोन 5800mAh बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलेगा।

Vivo X200 Pro- वीवो कंपनी ने एक्स200 प्रो को भारत का पहला 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा वाला स्मार्टफोन बताया है। वहीं, इसके फ्रंट में 32MP कैमरा दिया जाएगा। ये फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। फोन में 6.67 इंच क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। ये फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 90 वॉट फास्ट चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
This week of December is going to be explosive, because during this time many powerful smartphones are going to be launched in the Indian market. This includes smartphones from Motorola to Vivo.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X