Home
Mobile

iPhone 17 सीरीज लॉन्च के बाद इन डिवाइस को डिस्कंटीन्यू कर सकता है Apple, जानें कौन-कौन से मॉडल होंगे बंद

Apple ने 9 सितंबर 2025 को अपने बहुचर्चित इवेंट की तारीख तय कर दी है। इस दिन कंपनी iPhone 17 सीरीज के साथ नए AirPods, Apple Watch और अन्य डिवाइसेज़ पेश करेगी। लेकिन जैसे हर साल होता है, नए मॉडल्स की एंट्री के साथ कुछ पुराने प्रोडक्ट्स का सफर खत्म भी हो जाएगा।

ऐसे में भारतीय ग्राहकों के लिए यह समय एक डबल बेनिफिट लेकर आ सकता है। एक तरफ नए iPhones की झलक और दूसरी तरफ पुराने iPhones पर भारी डिस्काउंट मिलने का फायदा, ऐसे में आपको ये मौका नहीं छोड़ना चाहिए।

iPhone 17 सीरीज लॉन्च के बाद कौन-कौन से मॉडल होंगे बंद?

iPhone 16 Pro का सफर यहीं खत्म?

Apple का ट्रेंड साफ है कि वह एक साथ दो Pro जनरेशन मार्केट में नहीं रखता। इस बार भी iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की एंट्री के बाद iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को बंद किया जा सकता है। हालांकि, भारतीय रिटेलर्स तब तक इन्हें बेचते रहेंगे, जब तक स्टॉक खत्म न हो जाए। इसका मतलब है कि जो लोग Pro सीरीज चाहते हैं लेकिन बजट थोड़ा कम है, उनके लिए ये मॉडल एक बढ़िया डील बन सकते हैं।

iPhone 15 और iPhone 15 Plus पर असर

नए लॉन्च के बाद iPhone 15 और iPhone 15 Plus भी Apple की आधिकारिक वेबसाइट से हट सकते हैं। उनकी जगह iPhone 16 और iPhone 16 Plus उपलब्ध रहेंगे। अच्छी खबर यह है कि iPhone 16 सीरीज की कीमतें कम हो सकती हैं। वहीं, रिटेलर्स दिवाली सीजन में iPhone 15 सीरीज पर जबरदस्त ऑफर और डिस्काउंट दे सकते हैं। यानी फेस्टिव सेल में iPhone लेने वालों के लिए यह साल बेहद खास साबित हो सकता है।

Apple Watch लाइनअप में बदलाव

iPhone 17 सीरीज के साथ Apple Watch Series 11 भी लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका सीधा असर Series 10 पर पड़ेगा, जिसे कंपनी बंद कर सकती है। इसके अलावा अगर Watch Ultra 3 आ रही है, ऐसे में हो सकता है कि Watch Ultra 2 को भी बंद कर दिया जाए।

सस्ती Apple Watch SE की उम्मीद

खबरें हैं कि इस बार Apple नया Watch SE मॉडल भी पेश कर सकता है। ऐसा होने पर Watch SE 2 का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा। यानी वॉच कैटेगरी में भी कस्टमर्स को नए और पुराने दोनों वर्जन में से चुनने का मौका मिलेगा।

पिछले साल की बात करें तो 2024 में iPhone 16 के लॉन्च के बाद Apple ने iPhone 15 Pro, 15 Pro Max, iPhone 13 और Watch Series 9 को बंद कर दिया था। इस बार भी कंपनी वही पॉलिसी अपनाकर अपनी प्रोडक्ट लाइनअप को सिंपल और अपग्रेडेड रखना चाहेगी।

भारतीय ग्राहकों के लिए क्या मायने?

Apple के इस कदम से भारतीय बाजार में एक दिलचस्प स्थिति बनेगी। जो यूजर्स लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज़ चाहते हैं, वे सीधे नए मॉडल्स की तरफ जा सकते हैं। वहीं, जिनका बजट लिमिटेड है, उनके लिए iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज पर भारी डिस्काउंट पाने का सुनहरा मौका होगा। खासकर फेस्टिव सेल और दिवाली ऑफर्स में iPhones पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो सकते हैं।

iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग सिर्फ नए फीचर्स और डिजाइन की वजह से नहीं, बल्कि पुराने iPhones पर मिलने वाले ऑफर्स की वजह से भी भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ा इवेंट साबित होगी। यह वो वक्त होगा जब ग्राहक अपने पसंदीदा iPhone को या तो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ चुनेंगे या फिर डिस्काउंटेड प्राइस पर पुराने मॉडल को घर लाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
These Apple Devices May Get Discontinued After iPhone 17 Launch What It Means for Indian Buyers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X