Home
Mobile

ये हैं सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स, कैमरा , डिजाइन और फीचर्स का नहीं कोई तोड़, देखें लिस्ट

Cheapest 5G smartphones: अगर आप भी 5G स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं और आपका बजट कम है तो आपके लिए ये आर्टिकल मददगार साबित हो सकती है। वैसे तो मार्केट में 5जी फोन्स के कई ऑप्शन्स हैं, लेकिन बात जब बजट की आती है तो थोड़ा छानबीन करना पड़ता है। लेकिन आपके इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम कम बजट में आने वाले 5जी फोन्स के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जो आपको कम कीमत के साथ ही दमदार कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से लैस मिलने वाला है। तो चलिए आगे इन फोन्स की सभी डिटेल्स विस्तार से बताते हैं।

अगर आप Samsung का फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए Samsung Galaxy F23 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन 6.6 इंच TFT LCD डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 2408 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इसकी स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC से लैस है। अपने इस डिवाइस पर कंपनी 2 साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट दे रही है। इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 16,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

ये हैं सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और फीचर, यहा देखें लिस्ट

इसके अलावा Moto G71 5G भी कम दाम में एक शानदार फोन है। जो 6.4-इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसमें आपको 8GB RAM और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा इसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए मोटोरोला ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi 11 Prime 5G भी मिड रेंज में एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच की एलसीडी स्क्रीन मिल रही है, जिसका रिजॉल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल (FHD+) और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें MediaTek डाइमेंशन 700 चिप को शामिल किया गया है। यह Android 12 पर आधारित समान MIUI 13 सॉफ्टवेयर को भी बूट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 13,548 रुपये तय किया है।

POCO M4 Pro 5G को भी आप एक बार देख सकते हैं। जिसमें 6.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है। जो 2400 x 1080 पिक्सल (FHD+) के रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके सेंटर में पंच होल पैनल दिया गया है। इसे मीडियाटेक डाइमेसनिटी 810 SoC से लैस किया गया है। जिसमें LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगा। यह हैंडसेट Android 11 पर आधारित POCO ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए MIUI 12.5 को बूट करता है। इसमें 50मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-यूनिट मिल रहा है, इसके अलावा फ्रंट में 16मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about the Cheapest 5G smartphones. Which are equipped with many cool features along with low price. These phones include phones of many big brands including Samsung, Motorola.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X