Home
Mobile

Infinix Zero 40 5G के ये हैं 3 ऑप्शन, जिन पर आप कर सकते हैं विचार

Infinix Zero 40 5G ब्रांड का लेटेस्ट मॉडल है, इस प्राइस सेगमेंट में Infinix Zero 40 5G के कई प्रतिद्वंद्वी हैं। जिसमें POCO , Nothing और OnePlus जैसे बड़े ब्रांड्स के फोन्स शामिल हैं। तो आइए आपको आगे इनकी कीमत से लेकर खासियतों तक की डिटेल बताते हैं। लेकिन इससे पहले आपको Infinix Zero 40 5G की सभी स्पेक्स जान लेना चाहिए।

Infinix Zero 40 5G स्पेक्स- इनफिनिक्स जीरो 40 5जी को 27,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6.78-इंच (1080 x 2460 पिक्सल) FHD+ 10-बिट AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3.1GHz तक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट 5G 4nm प्रोसेसर माली-G610 MC6 GPU के साथ है।

Infinix Zero 40 5G के ये हैं 3 ऑप्शन, जिन पर आप कर सकते हैं विचार

स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB LPDDR4X RAM के साथ 256GB और 512GB UFS3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। यह फोन XOS 14.5 के साथ Android 14 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए 1/1.67' सैमसंग HM6 सेंसर के साथ 108MP रियर कैमरा, f/1.75 अपर्चर, OIS, 50MP 120° अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और 2MP डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा है। इसके रियर कैमरे से 4K 60 fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

इसके आलावा इसें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग, 20W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।

POCO F6 - जिसकी कीमत 29,999 रुपये हैं, पोको एफ6 5जी में आपको 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज से जोड़ा गया है।

इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा है। जबकि, फ्रंट में कंपनी ने 20MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Nothing Phone (2a) Plus - अनोखे डिजाइन वाले नथिंग के इस फोन की कीमत 27,999 रुपये हैं। इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

चिपसेट की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर दिया गया है। जो 8GB / 256GB स्टोरेज और 12GB/256GB स्टोरेज में आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि, 50MP का सेल्फी कैमरा है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।

OnePlus Nord 4 - सबसे आखिर में बात करते हैं, वनप्लस नॉर्ड 5जी की जिसकी कीमत 29,999 रुपये हैं। इस फोन में 6.74-इंच का Super Fluid AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा है। जबकि, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
These are the 3 options of Infinix Zero 40 5G phone, which you can consider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X