ये हैं टॉप 5 स्मार्टफोन, जिनका जुलाई में रहा बोलबाला
भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट ने पिछले कुछ समय में थोड़ी धीमी चाल देखी है। ऐसा देश में हाल ही में लागू हुई जीएसटी के कारण भी हुआ है। साल 2017 के दुसरे क्वार्टर की बात करें तो इसमें करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।
जीएसटी का असर तो लगभग हर मार्केट पर हुआ है, लेकिन स्मार्टफोन मार्केट ने इस गिरावट के बाद भी कोई अधिक असर नहीं पड़ा है। हाँ इससे घरेलु स्मार्टफोन कंपनियां थोड़ी और एक्टिव हो गई हैं।

सैमसंग अपने रुतबे को कायम रखने में कामयाब रहा है और वहीँ श्याओमी ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी धाक जमाई है।
आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं उन टॉप 5 स्मार्टफोन की जिनका जुलाई में बोलबाला रहा और यूज़र्स ने इन स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा पसंद किया है। इस लिस्ट में आपको बजट से लेकर हाई एंड, सभी सेगमेंट के फोन मिलेंगे।
आईफोन 7 प्लस
प्रीमियम सेगमेंट में ऐपल का आईफोन 7 प्लस सबसे पहले आता है, और इस चार्ट में टॉप पर है। इस फोन का कंपनी ने रेड कलर वैरिएंट हाल ही में पेश किया था। इस फोन में 5.5 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले है, इसमें ए10 फ्यूज़न सीपीयू दिया गया है। इस फोन का प्रोसेसर काफी फ़ास्ट और शानदार परफॉरमेंस देता है। इसकी बैटरी 2900MaH की है, इसमें 3जीबी रैम है। यह फोन 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ भी आता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8
सैमसंग ने स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त कमबैक किया है अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के साथ। कंपनी के फोन गैलेक्सी नोट 7 के ख़राब परफॉरमेंस के चलते यूज़र्स ने इस ब्रांड से तौबा कर लिया था, लेकिन अब लगता है गाड़ी पटरी पर है।
इन दोनों फोन में से गैलेक्सी एस8 को अधिक पसंद किया जा रहा है, जिसका कारण इसका कॉम्पैक्ट साइज़ है।
एलजी जी6
फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बात हो और एलजी का नया जी6 पीछे छूट जाए, ऐसा नहीं हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत में काफी गिरावट आई है। अपनी लॉन्च प्राइस 51,990 रूपए से घटकर यह 37,000 रुपए ही रह गया है। इस फोन में 5.7 इंच का फुल विज़न डिस्प्ले है। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है।
ऑनर 8 प्रो
हुवावे के सब ब्रांड ऑनर का नया स्मार्टफोन ऑनर 8 प्रो कई अच्छे स्मार्टफोन को टक्कर देता है। इस फोन की एक बड़ी खासियत इसका शानदार डूअल रियर कैमरा है। इस फोन में 12मेगापिक्सल के सेंसर हैं, इनमें से एक आरजीबी कैप्चर करता है, तो दूसरा मोनोक्रोम डिटेल। फोन में 8मेगापिक्सल का फ्रंट कमेरा भी है।
श्याओमी रेड्मी नोट 4
इस साल का सबसे चर्चित स्मार्टफोन है श्याओमी रेड्मी नोट 4। अपनी कम कीमत और बेहतर फीचर्स के कारण इस फोन ने सभी को अपना दीवाना बनाया है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपए से शुरू होती है। इसमें 2जीबी से लेकर 4जीबी रैम तक का ऑप्शन है। फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, 2.5कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 2.0GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। इस फोन की बैटरी 4100mAh की है।


Click it and Unblock the Notifications








