Home
Mobile

iPhone 15 लॉन्च के बाद इन iPhones को नहीं मिलेगा iOS 17 अपडेट, यहां देखें लिस्ट

स्मार्टफोन ब्रांड Apple इस जल्द ही अपने नए सीरीज आईफोन 15 (iPhone 15) को लॉन्च करने वाला है। इसके साथ ही iOS 17 सॉफ्टवेयर को भी लॉन्च किया जाएगा। जिसके तहत आईफोन यूजर्स को कई धांसू फीचर्स मिलेंगे। लेकिन यह सॉफ्टवेयर अपडेट सभी आईफोन्स में नहीं मिलेगा। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, किन-किन आईफोन्स में iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलने वाला है।

जिन यूजर्स के पास आईफोन्स 2017 का iPhone X या iPhone 7 या फिर इससे भी पुराना मॉडल है, तो उन्हें iOS 17 अपडेट नहीं मिलेगा। इसके बाद भी अगर आपको कंफ्यूजन हैं, कि आपके आईफोन को iOS 17 मिलेगा या फिर नहीं, तो इसका भी हम आपको उपाय बता रहे हैं, जिससे आप इसे अपने फोन में ही देख सकते हैं।

iPhone 15 लॉन्च के बाद इन iPhones को नहीं मिलेगा iOS 17 अपडेट, जानें

ऐसे करें चेक

सबसे पहले सेटिंग एप्प को ओपन करें। अब जनरल पर जाएं और अबाउट बटन पर क्लिक करें। यहां आपको मॉडल का नाम शो होने लगेगा। इसके बाद अगर आप iOS 17 को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो बीटा वर्जन तक पहुंच सकते हैं। अब हम आपको उन लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो iOS 17 अपडेट को एक्सपीरियंस कर पाएंगे।

इन iPhones को मिलेगा iOS17

iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone SE (second generation and later), iPhone 14 (including Plus), iPhone 14 Pro

आईफोन 15 सीरीज फीचर्स

iPhone 15 सीरीज के स्टैंडर्ड वेरिएंट को 3877mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है। वहीं, iPhone 15 Plus में 4912mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। जो पहले की तुलना में काफी ज्यादा है। इसके अलावा iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल्स में ऑप्टिकल जूम या LiDAR स्कैनर के लिए टेलिफोटो सेंसर को हटाए जाने की उम्मीद है। Pro Max मॉडल में पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। जो 5 से 6x तक ऑप्टिकल जूम की सुविधा के साथ लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you which iPhones will not get the iOS 17 software update.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X