Home
Mobile

फरवरी 2024 में लॉन्च होने वाले Nothing Phone 2A, iQoo Neo 9 Pro के साथ ये फोन

फरवरी 2024 में ये स्मार्टफोन होने जा रहे है लॉन्च। साल 2024 की शुरुआत Vivo द्वारा भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर वीवो Y28 स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ हुई।

इसके बाद Samsung, Xiaomi, Realme, Asus और Motorola जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन लॉन्च की एक सीरीज शुरू हुई । जनवरी में, हमने असूस आरओजी फोन 8 सीरीज और सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज जैसे फ्लैगशिप डिवाइसेज को देखा।

फरवरी 2024 में लॉन्च होने वाले Nothing, iQoo के साथ ये फोन

हालांकि ये महत्वपूर्ण लॉन्च हैं, लेकिन मजा अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि तकनीकी कंपनियां फरवरी 2024 में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। चलिए जानते हैं सभी स्मार्टफोन के बारे में।

नथिंग के संस्थापक कार्ल पेई ने नए साल 2024 की शुरुआत में एक 'नए फोन' के लॉन्च को टीज किया है। Nothing Phone 2A 27 फरवरी को MWC 2024 के समय लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 2A में 6.7 इंच का फुल-एचडी AMOLED डिस्प्ले होगा। जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

इसके मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रोसेसर बेस्ड होने की उम्मीद है जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज स्पेस के साथ जुड़ा है। यह एंड्रॉइड 14-बेस्ड नथिंग ओएस 2.5 चलाएगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होने की उम्मीद है।

फरवरी 2024 में लॉन्च होने वाले Nothing, iQoo के साथ ये फोन

Honor ने खुलासा करते हुए बताया कि वह 15 फरवरी को भारत में Honor X9B 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। जबकि कंपनी पहले ही फोन को ग्लोबल लेबल पर लॉन्च कर चुकी है। ग्लोबल वर्जन में 6.78-इंच AMOLED है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिप पर बेस्ड है। इसमें पीछे 108MP+5MP+2MP कैमरा सेटअप और सामने 16MP सेंसर है।

iQoo Neo 9 Pro भारत में 22 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। iQoo ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि फोन क्वालकॉम 8 जेन 2 चिप और एक डुअल रियर कैमरा सेटअप पर बेस्ड होगा जिसमें Sony IMX920 सेंसर के साथ 50MP प्राइमरी लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंजेल लेंस होगा।

iQoo ने यह भी खुलासा करते हुए बताया है कि फोन 8+256GB और 12+256GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। साथ ही, कंपनी ने बताया है कि iQoo Neo 9 Pro में लेदर फिनिश के साथ डुअल टोन डिजाइन होगा।

फरवरी 2024 में लॉन्च होने वाले Nothing, iQoo के साथ ये फोन

उम्मीद है कि Xiaomi इस महीने के लास्ट में Xiaomi 14 Ultra लॉन्च करेगा । यह लॉन्च MWC 2024 के साथ होने की उम्मीद है जो 26 फरवरी से 29 फरवरी तक बार्सिलोना में आयोजित किया जाएगा। यह फोन Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में शामिल हो जाएगा जो पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए थे।

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि Xiaomi 14 Ultra के लॉन्च के साथ ही Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro अपनी ग्लोबल शुरुआत करेंगे। फीचर के मोर्चे पर, फोन में 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप पर बेस्ड होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy M55 को पहले ही BIS इंडिया और FCC के साथ कई प्रमाणन साइटों पर देखा जा चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन फरवरी में किसी समय लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी M55 5G स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट पर बेस्ड होगा। इसमें 8GB रैम मिलने और Android 14-बेस्ड OneUI 6 चलने की भी उम्मीद है।

Vivo V30 सीरीज की इस महीने किसी समय ग्लोबल शुरुआत होने की संभावना है। फोन पहले से ही वीवो फिलीपींस पर लिस्टेड है। रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo V30 5G में 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है।

यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट पर बेस्ड होने की संभावना है और इसमें पीछे की तरफ 50MP + 8MP का कैमरा और फ्रंट में 50MP का कैमरा होगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलने की भी उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tech companies are ready to launch many new smartphones in February 2024. Let us know all about the smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X