10 हजार में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, Infinix , Moto , Samsung के साथ ये फोन शामिल

अगर आपका बजट कम है और आप एक बेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे ही फोन लेकर आए हैं , जिन्हें आप कम कीमत पर खरीद सकते हैं। बता दें कि ये स्मार्टफोन न केवल किफायती हैं, बल्कि परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस के हिसाब से से भी दमदार हैं। चाहे वह लेटेस्ट Infinix Note 12i हो या Moto G22,Samsung Galaxy F04,Poco C3 स्मार्टफोन शामिल है।
Infinix Note 12i स्मार्टफोन
Infinix Note 12i स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। Infinix Note 12i लंबी बैटरी लाइफ, आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट के लिए भी बेस्ट है। इसमें AMOLED डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कीमत की बात करें तो यह आपको 9,999 रुपये है।
Moto G22 स्मार्टफोन
Moto G22 स्मार्टफोन मौजूदा समय में 9,699 रुपये की कीमत वाला Moto G22 एक मल्टीपरपज स्मार्टफोन है। इसमें 6.5-इंच 90Hz LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G37 चिप, 5000mAh बैटरी दी गई है। वहीं इसमें आपको 50MP एलईडी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा, आप इसे और ज्यादा किफायती बनाने के लिए फ्लिपकार्ट पर ज्यादा डिस्काउंट के लिए कुछ कार्ड ऑफर पा सकते हैं।

Samsung Galaxy F04 स्मार्टफोन
Samsung Galaxy F04 स्मार्टफोन मीडियाटेक P35 चिपसेट पर बेस्ड है और रैम प्लस फीचर, Android 12, 13MP + 2MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8GB तक रैम के साथ आता है। मौजूदा समय में फ्लिपकार्ट पर 9499 रुपये की कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। यह पीछे की तरफ 13MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।
Poco C3 स्मार्टफोन
Poco C3 स्मार्टफोन में 6.53 इंच के डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP पोर्ट्रेट रियर लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है, जबकि फ्रंट में इसमें 5MP कैमरा दिया गया है। इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी मिल जाती है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है, मैट ब्लैक, आर्कटिक ब्लू और लाइम ग्रीन। कीमत की बात करें तो इसे आप 8,990 रुपए में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








