स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए खास रहा ये हफ्ता, Google और Poco सहित इन फोन्स की हुई एंट्री, यहां देखें लिस्ट

स्मार्टफोन लवर्स के लिए यह हफ्ता काफी खास रहा है। इस हफ्ते Google, Poco, Tecno , Redmi और Nokia सहित कई बड़ी कंपनियों ने अपना-अपना स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसमें यूजर्स को कई दमदार फीचर्स के साथ तगड़ा कैमरा भी मिल रहा है। इसी के तहत गूगल ने अपना नया स्मार्टफोन Pixel 7a और पोको ने अपना नया स्मार्टफोन POCO F5 को भारत में भी लॉन्च किया है। तो आइए आपको इस हफ्ते लॉन्च हुए स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से आगे बताते हैं। जिसकी मदद से आप भी अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।
Google Pixel 7a स्मार्टफोन
सबसे पहले बात करते हैं, Google Pixel 7a की जिसे हाल ही में कंपनी ने देश में भी लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन के डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन से लैस किया गया है साथ ही इसमें HDR का भी सपोर्ट मिल रहा है। गूगल के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में Tensor G2 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर भी मिल रहा है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 8 GB LPDDR5 रैम के साथ 128 GB की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इस फोन में 4385mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। भारत में Google Pixel 7a की शुरूआती कीमत 43,999 रुपये तय की गई है।

Poco F5 5G स्मार्टफोन
Poco F5 5G को स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर और 12 GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें यूजर्स को 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन में डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, डॉल्बी विजन और HDR10 + का सपोर्ट है। इसमें यूजर्स को 12 GB LPDDR5X रैम मिल रहा है, जिसे 19 GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आपको मिल रहा है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत 29,999 रुपये तय की गई है।
Tecno Camon 20 5G स्मार्टफोन
यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 SoC पर बेस्ड है। जिसमें यूजर्स को 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह हैंडसट Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलाता है। इस फोन को 8 GB रैम और 512GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध कराया गया है। जिसे कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें सेरेनिटी ब्लू और डार्क वेल्किन शामिल है। इसमें सेंसर-शिफ्ट OIS के सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल RGBW प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसमें108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा , 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस और इसके रियर पैनल पर एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को नाइजीरिया में NGN 295,500 (लगभग 52,700 रुपये) की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया है।
Nokia 110 , Nokia 105 और Nokia 106 फोन्स
इसी कड़ी में नोकिया ने भी एक साथ अपने तीन फीचर फोन को लॉन्च किया है। जिसमें दमदार बैटरी बैकअप और वायरलेस FM रेडियो दिया गया है। इसी के साथ यूजर्स Nokia 106 में म्यूजिक प्लेयर और स्नेक गेम का मजा ले सकते हैं। वहीं Nokia 105 में टॉर्च और नॉर्मल कॉल मेनू का सपोर्ट दिया गया है। Nokia 110 और Nokia 105 को कंपनी ने नए वर्जन के साथ पेश किया है।

Sony Xperia 1 V स्मार्टफोन
इस हफ्ते सोनी ने भी अपने नए फोन को फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है, जिसे Exmor T इमेज सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा Sony Xperia 1 V में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें हाइब्रिड OIS/EIS सपोर्ट के साथ 52 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। सोनी के लेटेस्ट फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 1,399 डॉलर (लगभग 1,14,700 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








