Home
Mobile

भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहे Oneplus , Xiaomi से लेकर iQoo के ये धांसू फोन्स, जाने सभी डिटेल

Upcoming Smartphone: अगर आप भी धांसू कैमरा और शानदार परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। बहुत जल्द भारतीय बाजार में वनप्लस (Oneplus) , आईक्यू (iQoo) और शाओमी (Xiaomi ) सहित कई अन्य कंपनियां अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रही है। जिसमें यूजर्स को तगड़ी बैटरी के साथ दमदार कैमरा क्वालिटी और बेहतर परफॉरमेंस मिलने वाला है। तो आइए आपको आगे इन अपकमिंग फोन्स (Upcoming Smartphone) की सभी डिटेल्स बताते है। जिसकी मदद से आप भी अपने लिए इनमें से बेहतर फोन का चुनाव कर सकें।

iQOO 12 स्मार्टफोन

सबसे पहले iQOO 12 की बात करेंगे। जिसे कंपनी अगले महीने यानि कि, दिसंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट के साथ लाया जाएगा। इस फोन की एंट्री 12 दिसंबर को होने जा रही है, जिसकी बिक्री अमेजन के माध्यम से होगी। iQOO 12 में ग्राहकों को 6.78 इंच की पंच होल हो OLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 1.5k रेजोल्यूशन ,144hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स के पिक ब्राइटनेस के साथ आएगी। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में कंपनी ने इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 50MP, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 64MP का पेरिस्कोप लेंस हो सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए आइक्यू इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल कर सकता है, जो 120W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

भारत में जल्द लॉन्च होंगे Oneplus से लेकर iQoo के ये धांसू स्मार्टफोन

OnePlus 12 स्मार्टफोन

इसके अलावा स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस भी अपने नए फ्लैगशिप फोन वनप्लस 12 को लॉन्च कर सकता है। जो अपने पहले मॉडल की तुलना में एक बड़े अपग्रेड के साथ दस्तक देगा। इस फोन को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ ला सकती है। वनप्लस 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाली 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। जो 3,000 निट्स से अधिक की ब्राइटनेस ऑफर करेगी। इस फोन को आउट-ऑफ-द-बॉक्स, एंड्रॉइड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 का सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें एक पेरिस्कोप जूम लेंस भी शामिल होगा। ऐसा पहली बार होगा जब कंपनी अपने नॉन- फोल्डेबल फोन में ये लेंस देगी। अपने इस डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कंपनी 5,400mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

OnePlus 12R स्मार्टफोन

इसके अलावा वनप्लस अपने एक और फोन वनप्लस 12आर को Snapdragon 8 Gen 2 SoC सपोर्ट के साथ लॉन्च कर सकती है। जिसकी कीमत देश में कंपनी 40,000 के आस-पास तय कर सकती है।

भारत में जल्द लॉन्च होंगे Oneplus से लेकर iQoo के ये धांसू स्मार्टफोन

Vivo X100 सीरीज

इसके साथ ही Vivo X100 और X100 Pro को भी भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज को मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC के साथ लाया जाएगा। जिसमें आपको Zeiss का कैमरा सेटअप मिल सकता है। आपको बता दें, इन फोन्स को चीनी बाजार में 50,000 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

Xiaomi 14 Pro स्मार्टफोन

इसके अलावा शाओमी 14 प्रो और Redmi Note 13 Pro+ की भी एंट्री जल्द देश में हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 13 Pro+ में यूजर को 200MP का कैमरा मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Soon some high end smartphones are going to be launched in the Indian market with good performance, great camera and strong battery backup. Which includes big brands like OnePlus, iQoo and Xiaomi....
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X