सितंबर 2024 के शुरुआती 3 हफ्तों में लॉन्च हुए ये ब्रांडेड Phone, आप कौन सा खरीदना करेंगे पसंद
सितंबर 2024 के शुरुआती तीन हफ्तों में कई बेहतरीन और ब्राडेंड Phone ने भारतीय मार्केट में प्रवेश किया है। इन मॉडल्स में आपको एडवांस टेक्नोलॉजी का भरपूर सपोर्ट देखने को मिलेगा। Apple iPhone, Samsung, Motorola, Infinix और Vivo ने तो जैसे स्मार्टफोन की बाढ़ ला दी हो।
कंपनियों ने महंगी कीमत से लेकर सस्ते दामों में स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यानी कि जिसका जैसा बजट है, वह उसी के अनुसार Phone को खरीद सकता है। लेकिन इतने सारे स्मार्टफोन्स में आप किसे खरीदना पसंद करेंगे, ये सवाल बड़ा है। शायद यहां हम आपकी थोड़ी सी मदद कर सकें। हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं, जो कि सितंबर 2024 के शुरुआती हफ्ते में लॉन्च हुए हैं।

सितंबर 2024 के शुरुआती 3 हफ्तों में लॉन्च हुए ब्रांडेड Phone
Vivo T3 Ultra 5G
Vivo T3 Ultra 5G में 6.78 इंच की एमोलेड 1.5K डिस्प्ले दी ही, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। वर्चुअल रैम के सपोर्ट के साथ इस फोन की रैम को 24GB तक बढ़ा सकते हैं। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर रन करता है।
फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OIS सपोर्ट के साथ इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा रियर कैमरा सेटअप जोड़ा गया है। फ्रंट में 50MP का कैमरा शामिल किया गया है। इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के अन्य फीचर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसको IP68 रेटिंग दी गई है।
बात करें Vivo T3 Ultra 5G की कीमत की तो दो कलर ऑप्शन Lunar Gray और Frost Green में आए इस फोन को आप 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
Realme P2 Pro 5G
Realme P2 Pro में 6.7 इंच की FHD+ कर्व्ड Samsung OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, 2412x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 100% P3 कलर गैमट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, Pro-XDR, AI प्रोटेक्शन का सपोर्ट शामिल है। इसमें आपको 2160 PWM डिमिंग और 120 निट्स ब्राइटनेस मोड भी मिल रहा है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 GPU दिया है।
फोन को कंपनी ने 3 स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB में लॉन्च किया है। इसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 भी शामिल है। Realme P2 Pro में 50MP LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर मिल रहा है। Realme P2 Pro 5G फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में आपको 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.2, Wi-Fi 6, GPS और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4500mm2 टेम्पर्ड VC+ 9943mm2 ग्रेफ्राइट 3D VC कूलिंग सिस्टम, गेमिंग के लिए GT मोड और स्विस SGS प्रीमियम परफॉर्मेंस 5 स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन से लैस है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है। इतनी सारी सुविधाओं के बावजूद भी इस फोन को आप मात्र 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 50 Neo
Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की सुपर एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 3,000 पीक ब्राइटनेस मौजूद है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को कंपनी ने 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में पेश किया है। ये फोन AI स्टाइल लिंक और AI मैजिक कैनवास जैसे AI फीचर्स से लैस है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
Motorola में पहली बार किसी फोन फोन में 5 ओएस अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिल रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का प्राइमरी, 10MP का सेकंडरी टेलीफोटो और 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया है। फ्रंट में 32MP का कैमरा है। इसमें आपको 4310mAh की बैटरी मिल रही है, जो कि 68 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। इस फोन को भी आप 23,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Infinix Zero 40 5G
इसमें 6.78-इंच (1080 x 2460 पिक्सल) FHD+ 10-बिट AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 1500Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3.1GHz तक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट 5G 4nm प्रोसेसर माली-G610 MC6 GPU शामिल है।
फोन में 12GB LPDDR4X RAM के साथ 256GB और 512GB UFS3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। यह फोन XOS 14.5 के साथ Android 14 पर रन करता है। इसमें 108MP रियर कैमरा, f/1.75 अपर्चर, OIS, 50MP 120° अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और 2MP डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग, 20W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। धूल और पानी की छीटों से सुरक्षा के लिए इसे IP54 रेटिंग मिले हैं। फोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11 ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS/GLONASS, USB टाइप-C, NFC जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इस फोन को आप 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








