Home
Mobile

अगस्त में OnePlus, Samsung, Motorola सहित इन फोन्स होगी धमाकेदार एंट्री, देखें लिस्ट

Upcoming Phones: अगस्त महीना स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने OnePlus, Samsung, Motorola सहित कई ब्रांड अपने-अपने नए हैंडसेट मार्केट में लाने जा रहे हैं। जो कई धांसू फीचर्स से लैस होंगे। ऐसे में अगर आप भी अपना पुराना हैंडसेट बदलने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये समय उचित हो सकता है। तो आइए आपको अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं, कि इसमें कौन-कौन से ब्रांड अपने नए फोन्स को पेश करने जा रहे हैं। इसके साथ ही इन अपकमिंग फोन्स की कीमत और खासियत से भी रूबरू होते हैं।

Motorola G14

Motorola G14 को कंपनी 1 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। जिसमें 6.5-इंच FHD+ पंच-होल डिस्प्ले (LCD), Unisoc T616 SoC के साथ 50MP रियर कैमरा मिल रहा है। इस हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है। इसके अलावा इसमें कस्टमर्स को कई अन्य धांसू फीचर्स मिलेंगे।

अगस्त में OnePlus, Samsung, Motorola सहित इन फोन्स होगी एंट्री, देखें

Redmi 12 5G

इसके अलावा Redmi 12 5G की भी एंट्री 1 अगस्त को भारतीय बाजार में होने जा रही है। यह अपकमिंग हैंडसेट Redmi 12 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 5 जेन 2 चिप से लैस है। जिसमें 6.79-इंच FHD + 90Hz डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसी के साथ Redmi 12 4G को भी साथ लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy F34 5G

सैमसंग भी अपने नए हैंडसेट Samsung Galaxy F34 5G को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी पूरी कर चुका है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की कई अहम जानकारी अब तक सामने आ चुकी है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन को 6.5-इंच HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ ला सकता है। जिसके कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस होंगे। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Infinix GT 10 Pro

इसके बाद Infinix GT 10 Pro जिसे नथिंग फोन की डिजाइन की कॉपी कहा जा रहा है, यह भी 3 अगस्त को भारत में दस्तक देने वाला है। यह फोन Android 13 पर चलेगा जिसके साथ कंपनी दो साल के सिक्योरिटी अपडेट और Android 14 में अपग्रेड का वादा कर रही है। इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.67-इंच फुल-HD+ 10-बिट AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। Infinix का ये लेटेस्ट गेमिंग फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8050 SoC द्वारा संचालित होगा। जिसमें 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB USF 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया जा सकता है।

Tecno POVA 5 Series

स्मार्टफोन ब्रांड Tecno भी अगस्त में अपनी Tecno POVA 5 सीरीज को भारत लॉन्च करने की तैयारियां पूर कर ली है। Tecno POVA 5 Pro, अपने खास रियर डिजाइन और एलईडी लाइट्स के साथ मार्केट में धमाकेदार एंट्री करेगा। इस अपकमिंग फोन का सभी को इंतजार है।

अगस्त में OnePlus, Samsung, Motorola सहित इन फोन्स होगी एंट्री, देखें

iQoo Z7 Pro 5G

iQoo Z7 Pro 5G भी मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC , 120Hz रिफ्रेश रेट और डुअल रियर कैमरे के साथ अगस्त में लॉन्च होने जा रहा है।

Realme GT 5

इसके अलावा Realme GT 5 भी अगस्त में दस्तक दे सकता है। जिसे कंपनी 6.74-इंच 144Hz OLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ कई धांसू फीचर्स के साथ ला सकती है।

Xiaomi Mix Fold 3

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भी अपना नया हैंडसेट Xiaomi Mix Fold 3 को लेईका-ट्यून कैमरा और बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ अगस्त में लॉन्च कर सकता है।

OnePlus Ace 2 Pro , OnePlus Open

वहीं कंपनी OnePlus Ace 2 Pro और अपने पहले फोल्डेबल फोन OnePlus Open को भी अगस्त में लॉन्च कर सकती है। OnePlus Ace 2 Pro को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC और एंड्रॉइड 13-आधारित ColorOS फीचर्स के साथ लाया जा सकता है। वहीं OnePlus Open को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In August, many big companies including OnePlus, Samsung, Motorola are going to launch their new handsets. Today we are going to tell you about the price and features of those upcoming phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X