Home
Mobile

Redmi के इन डिवाइस में हो रही चार्जिंग की समस्या; कहीं आपका फोन भी लो नहीं लिस्ट में...

Charging Issue in Redmi Phones: Redmi स्मार्टफोन मार्केट में एक फेमस ब्रांड बन गया है। ऐसे में लाखों ऐसे लोग हैं, जो Redmi और Xiaomi के बजट या प्रीमियम फोन को चुनते हैं। ये कंपनी अपने हर तरह के कस्टमर्स के लिए फोन डिजाइन करती है। फिलहाल Xiaomi एक नई समस्या के चलते चर्चा में है। हाल ही में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन कस्टमर्स के लिए HyperOS 2 अपडेट को पेश किया था, जिसके बाद से कुछ डिवाइस में चार्जिंग की समस्या होने लगी है।

HyperOS 2 अपडेट के बाद कुछ Redmi स्मार्टफोन्स में स्लो चार्जिंग और बैटरी 100% तक चार्ज न होने की समस्या देखी जा रही है। हालांकि कंपनी ने इस समस्या पर संज्ञान लिया है और एक बग रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में समस्या के बारे में बताते हुए कंपनी ने इसके समाधान को लाने की बात कही है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से फोन इस लिस्ट में शामिल हैं?

 Redmi के इन फोन में हो रही स्लो चार्जिंग?

इन Redmi फोन में हो रही समस्या

Redmi Note 13 5G

  • इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Note 13 5G का है, जिसमें खासतौर पर स्लो चार्जिंग की समस्या के साथ 100% चार्ज न होने की समस्या हो रही है।
  • इससे प्रभावित मॉडल वर्जन में OS2.0.2.0.VNQMIXM ग्लोबल वर्जन, OS2.0.1.0.VNQIDXM इंडोनेशिया वर्जन और OS2.0.1.0.VNQTWXM ताइवान वर्जन शामिल हैं।
  • हालांकि Xiaomi अपने अगले अपडेट में इस समस्या को ठीक करने का वादा किया है, लेकिन अपडेट के लिए कोई फिक्स डेट नहीं दी गई है। बता दें कि Redmi Note 13 5G 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Redmi Note 12S

  • इस लिस्ट में दूसरा नाम Redmi Note 12S का है, जिसमें HyperOS 2 अपडेट के बाद चार्जिंग की स्पीड बहुत धीमी हो गई है। इस समस्या से प्रभावित वर्जन OS2.0.2.0.VHZMIXM है।
  • हालांकि कंपनी का कहना है कि वह अभी इस समस्या की जांच कर रही है और जैसे ही इसका कारण पता चलेगा, अपडेट जारी किया जाएगा।
  • ये डिवाइस भी 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आता है।

इन डिवाइस में भी हो रही समस्याएं

Redmi Note 13 Pro+ 5G

  • इस लिस्ट में Redmi Note 13 Pro+ 5G का नाम भी शामिल है, हालांकि इसमें चार्जिंग से जुड़ी समस्या नहीं होती है, लेकिन यूजर्स फोन में रैंडम रीबूट और ब्लूटूथ डिस्कनेक्शन की समस्या का सामना कर रहे हैं।
  • इस बग को ठीक करने के लिए कंपनी जल्द ही नया अपडेट ला सकती है।

Xiaomi 15 Ultra

  • इसके अलावा Xiaomi 15 Ultra के यूजर्स ब्लूटूथ ईयरफोन और स्पीकर से कनेक्ट न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। Xiaomi ने कहा कि इसे जल्द ही फिक्स किया जाएगा।

क्या करें यूजर्स?

  • जब तक Xiaomi इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकालता, तब तक यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
  • हमेशा फोन को चार्ज करने के लिए ऑरिजनल चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें।
  • अपने फोन को लेटेस्ट अपडेट के साथ अपग्रेड रखें।
  • चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करने से बचें, इससे चार्जिंग स्पीड और घट सकती है और फोन की बैटरी गर्म हो सकती है। उम्मीद है कि नए बग फिक्स से इस समस्या का समाधान मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
these Redmi and Xiaomi phone facing charging and battery issue check the reason
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X