Home
Mobile

इस सप्ताह ये धांसू स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च, पूरी लिस्ट देखें

नए स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए यह पूरा सप्ताह काफी महत्वपूर्ण होने वाला हैं। इस सप्ताह ऐपल अपने आगामी डिवाइसों को लॉन्च कर सकता है तो, Google Pixel 6 भी लॉन्च हो सकता है और शाओमी भी अपने कुछ स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। तो आइए जानते है इस सप्ताह के उन स्मार्टफोन्स के बारे में जो लॉन्च किए जा सकते हैं।

इस हफ्ते ये स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

यहाँ पर हमने कुछ स्मार्टफोन बताए है जो इस हफ्ते लॉन्च हो सकते है।

iPhone 13

Apple का साल का सबसे बड़ा iPhone इवेंट 14 सितंबर के लिए यानि आज शाम 10 बजे भारतीय समय के अनुसार निर्धारित किया गया है। इस इवेंट के दौरान, ऐपल चार iPhone मॉडल की घोषणा कर सकता हैं, जिनमें iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max और iPhone 13 Mini शामिल हैं। iPhone 13 पिछले साल के iPhone 12 की जगह लेगा और इसमें जबरदस्त कैमरा, बैटरी, डिज़ाइन और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

इस सप्ताह ये धांसू स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च, पूरी लिस्ट देखें

iPhone 13 Pro और Pro Max

पिछले कुछ वर्षों की तरह, Apple को आगामी iPhone 13 सीरीज के तहत दो प्रो मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार किया गया है। ये मॉडल iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max होने की संभावना है। प्रो मैक्स को चार मॉडलों के बीच बड़े स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है।

iPhone 13 Mini

अपकमिंग iPhone 13 मिनी पिछले साल के iPhone 12 मिनी का स्थान लेगा, जिसने भारत जैसे देशों में व्यापक लोकप्रियता हासिल की, इसका कारण इसकी कम कीमत है। iPhone 13 की तरह, iPhone 13 मिनी भी डिजाइन, बैटरी, परफॉर्मेंस के साथ-साथ कैमरा सिस्टम के मामले में जबरदस्त होने की उम्मीद है।

Xiaomi Mi 11T

चीन की लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी 15 सितंबर को ग्लोबल लेवल पर एक विशेष कार्यक्रम को रखने की उम्मीद है। इस ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के दौरान, Xiaomi द्वारा Mi 11T, Mi 11T Pro और Mi 11 Lite NE सहित कुछ नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। आने वाले तीनों Xiaomi स्मार्टफोन्स के बारे में पहले ही बहुत कुछ पता चल चुका है, लेकिन ये Mi डिवाइस भारतीय मार्केट में कब आएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इस सप्ताह ये धांसू स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च, पूरी लिस्ट देखें

Google Pixel 6 Series

Google ने कुछ समय पहले अपकमिंग Pixel 6 और Pixel 6 Pro की पुष्टि की थी, लेकिन कंपनी ने अभी भी आधिकारिक तौर पर इन डिवाइसों के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। इंटरनेट पर चल रही अफवाहों और लीक के अनुसार, Apple द्वारा iPhone 13 सीरीज़ लॉन्च करने के एक दिन बाद, यानी 15 सितंबर को Google नए फ्लैगशिप पिक्सेल हैंडसेट को लॉन्च कर सकता है।

तो कुल मिलाकर यह पूरा सप्ताह काफी शानदार रहने वाला है और ये सभी बड़े प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते है। उम्मीद करते हैं कि ये स्मार्टफोन भारतीय यूजर्स के लिए भी जल्द ही उपलब्ध होंगे। और लॉंच के बाद इसके सभी फीचर्स और कीमत क्या रहेगी इसकी जानकारी भी सामने आएगी। हालांकि ऐपल अपने सभी स्मार्टफोन मॉडल को आज ही लॉंच कर सकता है जिसका इवेंट आज भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे रहने वाला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
This whole week is going to be very important for the launch of new smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X