इस सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये मिड और प्रीमियम रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन्स
भारत में इस सप्ताह कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे है जिसमें सैमसंग, वीवो, IQOO शाओमी जैसे ब्रांडों के स्मार्टफोन शामिल है। वहीं कुछ दिनों बाद अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल भी शुरू होने वाली है जिसमें कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट भी मिलना तय हैं। तो आइए इन स्मार्टफोन के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

इस सप्ताह ये स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च
Vivi X70 सीरीज
वीवो एक्स70 फ्लैगशिप लाइनअप 30 सितंबर को अपनी शुरुआत करने जा रहा है। ज़ीस-ऑप्टिक्स-सपोर्टेड Vivo X70 सीरीज को इस महीने ग्लोबल लेवल पर 3,699 युआन (लगभग 42,100 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अभी भारत में किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा इसका पता नहीं है।
Oppo F19s
Oppo F19s भारत में 27 सितंबर, सोमवार को लॉन्च होने वाला है। नया ओप्पो फोन मौजूदा ओप्पो F19 की तिकड़ी में शामिल होगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी और यह 33W VOOC फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। साथ ही फोन स्नैपड्रैगन 662 SoC और Android 11 OS के साथ आने वाला हैं।
Samsung Galaxy M52 5G
सैमसंग गैलेक्सी M52 5G इंडिया लॉन्च 28 सितंबर के लिए निर्धारित किया गया है और इसके बारे में कई जानकारियां पहले से ही आ चुकी है। अमेज़न लिस्टिंग के अनुसार, फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 778G SoC, ट्रिपल रियर कैमरा और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
Xiaomi Mi 11 Lite NE 5G
Xiaomi 11 Lite NE 5G इंडिया लॉन्च 29 सितंबर के लिए निर्धारित है। फोन में डॉल्बी विजन, स्नैपड्रैगन 778G SoC, 8GB रैम, ट्रिपल कैमरा और 4,250mAh की बैटरी के साथ 6.55-इंच FHD + 90Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है।
Motorola Edge 20 Pro

मोटोरोला ने अपने Edge 20 प्रो की कोई संभावित तारीख तो नहीं दी है, लेकिन इसको इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। फोन 144Hz पैनल, स्नैपड्रैगन 870 SoC और 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप साथ मार्किट में एंट्री करेगा।
iQOO Z5 5G
iQOO Z5 5G, iQOO Z3 का उत्तराधिकारी होगा और 27 सितंबर को भारत में डेब्यू करेगा। फोन के 30,000 रुपये की कीमत के तहत आने की उम्मीद है, और इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 55W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी दी जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








