Home
Mobile

Upcoming Smartphone: जून में लॉन्च हो रहे धांसू फीचर्स और तगड़े कैमरे वाले ये स्मार्टफोन्स , यहां देखें लिस्ट

जून में इन धांसू स्मार्टफोन्स की हो रही धमाकेदार एंट्री, देखें लिस्ट

Upcoming Smartphone: अगर आप भी धांसू फीचर्स और तगड़े कैमरे वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपकी तलाश बहुत जल्द खत्म हो सकती है। दरअसल जून में कई जानी मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपना-अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। जिसमें आपको दमदार बैटरी और धांसू फीचर्स वाले हैंडसेट मिल सकते हैं। आइए आपको जून में दस्तक देने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जून में दस्तक देंगे ये स्मार्टफोन्स

अगले महीने यानि कि, जून में OnePlus Nord , iQOO Neo 7 Pro, Realme 11 Pro, Realme 11 Pro+, Oppo Reno 10, Infinix Note 30 सीरीज और Galaxy F54 सीरीज की एंट्री हो सकती है। हालांकि ओप्पो सीरीज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी इसे जून या फिर जुलाई में भी लॉन्च कर सकती है।

Infinix Note 30 सीरीज

सबसे पहले Infinix Note 30 सीरीज की बात करते हैं, जिसे कंपनी भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस फोन ने पहले ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे दिया है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने अपने हैंडसेट Note 30 सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया है। जिसमें Infinix Note 30, Infinix Note 30i, Infinix Note 30 5G और Infinix Note 30 Pro को शामिल किया गया है। जिसमें यूजर्स को 6.78 इंच FHD प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। वहीं Infinix Note 30 Pro में कंपनी 108 मेगापिक्सल का कैमरा, 5000 mAh की एक बड़ी बैटरी दे रही है। इस फोन को MediaTek Helio G99 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है।

जून में इन धांसू स्मार्टफोन्स की हो रही धमाकेदार एंट्री, देखें लिस्ट

Realme 11 Pro 5G सीरीज

Realme 11 Pro 5G सीरीज को कंपनी अगले महीने भारत में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसे कंपनी ने पहले ही चीनी बाजारों में पेश कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो हैंडसेट को एक साथ भारतीय यूजर्स के लिए उतार सकती है। जिसमें Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus को शामिल किया जाएगा। इन दोनों डिवाइस में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले और ऑक्टाकोर 6nm MediaTek Dimensity 7050 SoC को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000 mAh की बैटरी मिल रही है। इसके अलावा बेस वेरिएंट के साथ 67 वॉट और प्रो वेरिएंट के साथ 100 वॉट का फास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया जाएगा।

Oneplus Nord 3

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus भी अपने नॉर्ड सीरीज का नया स्मार्टफोन Oneplus Nord 3 को जून में लॉन्च कर सकती है। जिसमें यूजर्स को 6.74 इंच की डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 OIS का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का UW और 2मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी लवर्स को 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन की कीमत कंपनी 32,000 रुपये के आस-पास तय कर सकती है।

Samsung Galaxy F54 सीरीज

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung भी अपने नए हैंडसेट Galaxy F54 5G को अगले महीने भारत में लॉन्च कर सकती है। जिसेGoogle Play Console सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इस फोन को Galaxy M54 5G का रीब्रैंडेड वर्जन माना जा रहा है। इस फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में Exynos 1380 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 108मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल का भी सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कीमत की बात करें तो यह फोन 26,000 रुपये से लेकर 27,000 रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In June, many well-known smartphone maker companies are going to launch their new smartphones. In which you can get handsets with strong battery and Powerful features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X