सितंबर में लॉन्च होने वाले ये धमाकेधार Smartphones, iPhone 16 Series से लकेर कई ब्रांडेड फोन की होगी एंट्री
भारतीय मार्केट में बढ़ती स्मार्टफोन की डिमांड किसी से छिपी नहीं है। यही वजह है कई कंपनिया लगातार हर महीने अपने लेटेस्ट फोन की पेशकश कर रही है। ऐसे में सिंतबर महीना कैसे पीछे रह सकता है।
आपको बता दें कि सितंबर में भारतीय मार्केट में कई धमाकेदार Smartphones एंट्री लेने जा रहे हैं, जिसमें Apple iPhone 16 से लेकर Samsung Galaxy S24 FE का नाम शामिल है। चलिए सितंबर महीने में आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में जान लेते हैं।

ये फोन लेंगे इस महीने एंट्री
iPhone 16 Series
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Apple 9 सितंबर को एक इवेंट में iPhone 16 Series को लॉन्च करने जा रहा है। यह सीरीज एक इवेंट के दौरान लॉन्च होंगी। यह इवेंट कैलिफोर्निया के Apple पार्क में सुबह 10:00 PT (10:30 बजे IST) पर लॉन्च होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च होंगे।
Samsung Galaxy S24 FE
Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन को कंपनी इस महीने के अंतिम सप्ताह में मार्केट में पेश कर सकती है। बता दें कि इस फोन के लॉन्च होने से पहले इसे कई बार सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा सैमसंग अपने एक और नए फोन Samsung Galaxy A16 पर भी काम कर रही है, जिसके भी बहुत जल्द बाजार में दस्तक देने की संभावना है।
Tecno Phantom V Fold 2
Tecno कंपनी फोल्डेबल सेगमेंट में एक और फोन पेश करने वाला है। Tecno Phantom V Fold 2 को कंपनी इस महीने के अंत तक बाजार में लॉन्च कर सकती है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी अपने इस फोल्डेबल फोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है।
Infinix Hot 50 5G
Infinix Hot 50 5G भारत में 6 सितंबर को एंट्री लेने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स लीक हो चुकी है। डिटेल्स लीक से पता चलता है कि यह फोन ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। Infinix Hot 50 5G के बारे में कंपनी का कहना है कि ये लेटेस्ट फोन सेगमेंट का सबसे पतला फोन होगा। Infinix के इस अपकमिंग फोन को iPhone जैसा कैमरा मॉड्यूल के साथ टीज किया जा रहा है।
Motorola Razr 50
Motorola Razr 50 इस महीने की 9 तारीख को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन के कई सारे फीचर्स की डिटेल्स सामने आ चुकी है। Motorola Razr 50 में mediaTek Dimensity 7300X SoC प्रोसेसर से लैस होने की संभावना है। फोन में बड़ी डिस्प्ले नजर आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








