Home
Mobile

त्यौहार पर आपके घर में दस्तक देंगे ये स्मार्टफोन, देखें अक्टूबर महीने में लॉन्च होने वाले Phone की लिस्ट

भारत में त्यौहार का सीजन शुरू हो चुका है। दशहरा, दीवाली और करवा चौथ जैसे लोकप्रिय त्यौहार अक्टूबर महीने में आ रहे हैं। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियों ने भी अपने-अपने Phone लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। जी हां, अक्टूबर के महीने में कई दमदार फोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जो कि दाम में किफायती होंगे और आपको शानदार एक्सपीरियंस देंगे।

अक्टूबर के महीने में Lava, Motorola, Samsung, Tecno और Infinix जैसे ब्रांड के सस्ते फोन लॉन्च होने जा रहे हैं। यदि आप भी फेस्टिवल सीजन में खुद के लिए या अपनी फैमिली के लिए गिफ्ट के रूप में मोबाइल देने की सोच रहे हैं, तो आप अपकमिंग फोन की लिस्ट यहां देख सकते हैं।

अक्टूबर में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट

अक्टूबर में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

Lava Agni 3

Lava Agni 3 फोन भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की संभावना है। वहीं ये फोन 6.78 इंच की 1.5 कर्व्ड OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। कैमरा और बैटरी की बात करें तो इसमें 50MP का OIS कैमरा और 16 MP के फ्रंट कैमरा के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस फोन के 20 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Moto G35

Motorola ने इस साल अपने कई दमदार फोन मार्केट में उतारे हैं। ऐसे में कंपनी अक्टूबर में अपने लो बजट फोन Moto G35 5G को लॉन्च कर सकती है, जिसे कंपनी 15 हजार से भी कम कीमत में पेश कर सकती है। बता दें कि ये फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश हो चुका है, तो इसके भारत में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ एंट्री लेने की उम्मीद है। Moto G35 फोन के साथ मोटोरोला कंपनी अपने दो और नए फोन Moto G55 और Moto G75 को इसी महीने भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy A16

Samsung Galaxy A16 के भी इसी महीने में लॉन्च होने की संभावना है, जो कि कंपनी का लोवर मिड बजट स्मार्टफोन होने वाला है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ 3 स्टोरेज वेरिएंट 4GB, 6GB और 8GB रैम पर लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन की शुरुआती कीमत 15 हजार से भी कम हो सकती है। इस फोन में 50MP कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Infinix Zero Flip

स्मार्टफोन के साथ इस त्यौहारी सीजन में हमें फोल्डेबल फोन भी देखने को मिलेंगे। कंफर्म तो नहीं है, लेकिन सामने आ रही अफवाहों से ऐसा प्रतीत होता है कि Infinix Zero Flip के इसी महीने आने की संभावना है और ये फोन भारत का सबसे सस्ता फ्लिप स्मार्टफोन हो सकता है। अगर सच में ऐसा हुआ तो इसकी कीमत 45 हजार रुपये तक हो सकती है। बात करें फोन के स्पेसिफिकेशंस की तो इसमें एमोलेड पैनल वाली 6.9 इंच मेन स्क्रीन तथा 3.64 इंच कवर स्क्रीन का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है।

Infinix Zero Flip के साथ Tecno Phantom V Flip 2 और Tecno Phantom V Fold 2 के भी इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। ये दोनों फोन भी फोल्डेबल फोन होने वाले हैं। ऐसे में दीवाली 2024 फोल्डेबल दीवाली होने वाली है, क्योंकि हमें कई बेहतरीन फोल्डेबल फोन जो मिलने वाले हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
In the month of October, cheap phones from brands like Lava, Motorola, Samsung, Tecno and Infinix are going to be launched. If you are also thinking of giving a mobile as a gift for yourself or your family in the festival season, then you can check the list of upcoming phones here.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X