Home
Mobile

BSNL के ये दो नए प्लान्स यूजर्स के लिए हैं काफी फायदेमंद, यहां जानें कीमत और ऑफर

Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं। BSNL अपने कस्टमर्स के लिए 58 रुपये और 59 रुपये वाले दो प्लान लेकर आई है। बता दें कि BSNL का 59 रुपये प्लान आपको 7 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा।

BSNL के 59 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेंगे फायदें

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि BSNL का 59 रुपये वाला प्लान आपको 7 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। इस प्लान के फायदों के बारे में देखा जाए तो यह कस्टमर्स को 1GB डेटा पर-डे और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ मिलने वाला है। इस प्लान से ऐसे यूजर्स को लाभ होगा, जो कि कॉलिंग और कम डेटा की जरूरत वाले किसी सस्ते प्लान को खोज रहे हैं।

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए पेश किए दो नए प्लान्स

इस प्लान के साथ यूजर्स को कम समय की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। वहीं ऐसे यूजर्स जिन्हें लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश है, वे BSNL के दूसरे वाले प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

BSNL के 58 रुपये वाले प्लान के क्या हैं लाभ

BSNL का 58 रुपये वाला प्लान यूजर्स के लिए डेटा वाउचर की तरह है। इस प्लान का बेनिफिट केवल तभी मिल पाएगा, जब यूजर पहले से किसी प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं अगर इस प्लान से मिलने वाले फायदों पर एक नजर डाली जाए तो यह ग्राहकों को 1GB प्रतिदिन डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ मिलेगा।

BSNL का यह प्लान भी 59 रुपये वाले प्लान की तरह 7 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा और ग्राहकों को इस प्लान में 2GB डेटा पर-डे के हिसाब से ऑफर किया जा रहा है। वहीं FUP डेटा के खत्म होने के बाद इसकी डेटा स्पीड कम होकर 40Kbps तक सिमट जाएगी।

4G सर्विस ला रहा है BSNL

बता दें कि BSNL बहुत जल्द ही अपने यूजर्स के लिए 4G सर्विस लेकर आ रहा है। BSNL यूजर्स काफी समय से 4G सर्विस का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अगस्त में BSNL अपनी 4G सर्विस को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर देगा। वहीं BSNL ने इस सर्विस को लेकर ऑफिशियली कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन खबरों का ऐसा मानना है कि BSNL अगस्त में 4G सर्विस रोलआउट कर देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
These two new plans of BSNL are very beneficial for the users, know the price and offer here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X