Home
Mobile

इस हफ्ते भारत में दो धमाकेदार Phone लेने जा रहे हैं एंट्री, फोल्डेबल फोन भी शामिल

भारत में त्योहारों का सिलसिला जारी है। करवा चौथ और दीवाली दोनों ही बेहद नजदीक हैं। ऐसे में अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं या फिर किसी को नया फोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि इस हफ्ते भारत में ये दो नए फोन एंट्री लेने जा रहे हैं।

आप इन फोन को खरीद सकते है और अगर आपका मन फोल्डेबल फोन लेने का है, तो इस हफ्ते एक दमदार फ्लिप Phone लॉन्च होने जा रहा है। चलिए फिर इस हफ्ते लॉन्च होने वाले इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में जान लेते हैं।

इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये दो दमदार Phone

इस हफ्ते लॉन्च होने वाले दो दमदार फोन

Realme P1 Speed 5G

बता दें कि रियलमी 15 अक्टूबर यानी कल भारत में अपने इस मिड रेंज फोन को एंट्री देने जा रही है। यह फोन 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन के साथ आ सकता है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। साथ ही इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें आपको 50MP का कैमरा देखने के मिल सकता है।

बात करें Realme P1 Speed 5G फोन के स्टोरेज की तो यह डिवाइस 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस फोन के 15 से 16 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

Infinix Zero Flip

यह एक फोल्डेबल फोन है, जो कि 17 अक्टूबर को भारतीय मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है। Infinix Zero Flip फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है, जिसमें 50MP के तीन कैमरे हैं। माइक्रोसाइट के मुताबिक, इस फ्लिप फोन में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

फोन के रियर में दो कैमरा है, जिसमें आपको OIS और 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 50MP अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस फ्लिप फोन में डिटेल्स ग्रुप शॉट्स कैप्चर करने के लिए फोन के रियर में LED फ्लैश का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 3.64-इंच की एमोलेड कवर डिस्प्ले मिल सकती है, जो कि गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है।

फोन में 6.9 इंच का एमोलेड LTPO डिस्प्ले भी मिलेगा, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस और UTG प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन में इनफिनिक्स AI का सपोर्ट मिलेगा। इसकी मजूबती को लेकर कंपनी का दावा है कि इस फोल्डेबल फोन को 4 लाख बार फोल्ड के लिए टेस्ट किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Karva Chauth and Diwali are both very near. In such a situation, if you are thinking of buying a new phone or want to gift a new phone to someone, then let us tell you that these two new phones are going to enter India this week.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X