Home
Mobile

भारत में फेस्टिव सेल के दौरान क्या आपको Samsung Galaxy S23 खरीदना चाहिए?

भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। जिसके दौरान ग्राहकों को भारी छूट ऑफर की जाती है। सैमसंग एक ऐसा ही ब्रांड है, जो अपने डिवाइसेस पर शानदार डील देने की तैयारी कर रहा है, जिसमें पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं।

भारत में त्योहारी सेल के दौरान Galaxy S23 पर भारी छूट मिल रही है, लेकिन ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि, यह खरीदने लायक है? आइए आगे इसका जवाब जानते हैं।

भारत में फेस्टिव सेल के दौरान क्या आपको Galaxy S23 खरीदना चाहिए?

अगर आप सोच रहे हैं कि, 2023 फ्लैगशिप लाइनअप का सबसे किफायती मॉडल है, इसलिए यह दमदार नहीं हो सकता है, तो आप गलत हैं। आपको बता दें, सैमसंग उन कुछ कंपनियों में से एक है, जो कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करता है। कंपनी ने गैलेक्सी एस23 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,750 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.1-इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है।

परफॉर्मेंस के लिए गैलेक्सी S23 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC चिपसेट दिया गया है। जिसे 8GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इतना ही नहीं इस फोन में यूजर को 4 साल तक के Android अपडेट भी मिलते हैं, इसलिए अगर आप इसे 2027 में भी खरीदते हैं, तो आपको Android 17 OS अपडेट मिलने की गारंटी है।

भारत में फेस्टिव सेल के दौरान क्या आपको Galaxy S23 खरीदना चाहिए?

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा, 10MP का टेलीफ़ोटो और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस इसमें शामिल है, जबकि फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें एकमात्र कमी इसकी छोटी बैटरी है, इस फोन में 3,900mAh की बैटरी है, जो अपने दूसरे प्रतिस्पर्धा की तुलना में कमजोर है।

सैमसंग ने फेस्टिव सेल के दौरान Galaxy S23 के लिए एक खास डील का ऐलान किया है। सेल डेट के दौरान सैमसंग द्वारा गैलेक्सी S23 को 40,000 रुपये से कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक कीमत अभी नहीं पता है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, यह 30,000 रुपये से 40,000 रुपये की कीमत में ही बेचा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी S23 स्मार्टफोन 40,000 रुपये से कम कीमत में उन लोगों के लिए एक बेहतरीन डील है, जो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, लेकिन iPhone नहीं खरीदना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए S23 के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Things To Know Before Buying Samsung Galaxy S23 in Indian Festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X