मोटोरोला ने लांच किए ड्यूल सिम के तीन महारथी

मोटोरोला इएक्स 212 को देखने में मोटोरोला रेजर की याद आ जाती है इसका लुक कुछ कुछ मोटोरोला के रेजर की तरह ही है इएक्स 212 में एफएम के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो अच्छी क्वालिटी के साथ फोटो और वीडियों रिर्काडिंग करता है 2.4 इंच की स्क्रीन साइज में पिक्चर काफी बड़ी और साफ दिखती है। 16 जीबी की एक्पेंडेबल मैमोरी के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जो आपकी मूवी और गानों को स्टोर करने के लिए काफी है। बाजार में मोटोरोला इए क्स 212 की कीमत 5190 रूपए है
वहीं मोटोरोला के इएक्स 119 में टच स्क्रीन के साथ क्वार्टी की पैड की सुविधा भी दी गई है। मोटोरोला के इस फोन की खासियत है इसकी 2.4 इंच की वीजीए स्क्रीन जो क्यूवीजीए टच के ऑपशन के साथ भी बाजार में उपलब्ध है। जब आप मोटोरोला इएक्स 212 लेने जाए तो वीजीए और क्यूवीजीए स्की्न में से कोई एक का चुनाव कर सकते हैं।3 मेगापिक्सल कैमरे के साथ वाई फाई कनेक्टीविटी का ऑपशन भी दिया गया है। वहीं इएक्स 119 में मैमोरी स्लॉट 32 जीबी तक दिया गया है जो 6190 रूपए के आर्कषक मूल्य पर उपलब्ध है। कम दाम में इतने फीचर का फोन लोगों को जरूर पसंद आएगा।
मोटोरोला इएक्स 109 में क्वार्टी कीपैड फोन है जिसमें 2 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ एफएम रेडियो बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ दिया गया है अच्छी कनेक्टीविटी के लिए ब्लूटूथ का 2.1 वर्जन है जो तेज कनेक्टीविटी प्रोवाइड कराता है। 750 एमएएच बैटरी के साथ इएक्स 109 का बैकप है अच्छा है जो ज्यादा लम्बा बैकप देता है। कपंनी ने मोटोरोला ex212, ex119, ex109 को लेकर काफी उत्तसाहित है इन फोनों के जरिए वह मिडिल क्लास रेंज पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications








