7 टिप्स से देखें लेनेवो वाइब S1 के छिपे हुए फीचर्स
यूं तो लेनेवो वाइब S1 को इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसके ज्यादातर फीचर्स पता ही होंगे, लेकिन इसके कुछ ऐसे हिडन फीचर्स भी हैं, जिनके बारे में हर किसी को ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ही फीचर्स से रूबरू करायेंगे। लेकिन उससे पहले इस फोन की खूबियों पर एक नजर डाल लेते हैं।
15,000 प्राइस ग्रुप वाला यह फोन 1.7 Ghz प्रोसेसर के साथ आता है, जिसका रीजोलुशन 1920x1080 है। इस फ़ोन की रैम 3GB है और इंटरनल स्टोरेज 32GB का है, जिसे 128GB तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अब जानते हैं ड्यूल नैनो सिम वाले इस स्मार्टफोन के हिडन फीचर्स को पता करने का तरीका।
#1
वाइड टच का इस्तेमाल फ्लोटिंग बटन ट्रांसपेरेंसी और आकार को सेट करने के लिए किया जा सकता है। इस फीचर के माध्यम से फ्लोटिंग बटन के गेस्चर को कस्टमाइज किया जा सकता है। इससे उपयोग में आसानी होती है।
#2
हममें से कई लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब हमारे बिना जाने ही पॉकेट में रखे मोबाइल से किसी को अचानक कॉल लग जाता है या कोई ऐप एक्टिवेट को जाती है। खैर, लेनेवो के इस फोन के साथ इस परेशानी को पॉकेट डायल प्रिवेंशन मोड से हल किया जा सकता है। इस मोड में सेंसर स्क्रीन कवर्ड रहने की स्थिति को डिटेक्ट कर लेता है और सभी टच फंक्शन को डिसेबल कर देता है।
#3
इस फीचर के माध्यम से आप अपनी निजी सामग्री को औरों से छुपाकर या उनकी नजर से बचा कर रख सकते हैं। यह एक निजी कम्पार्टमेंट की तरह है। इस फीचर्स के माध्यम से आप नॉर्मल या सिक्योर जोन के बीच स्विच कर सकते हैं।
#4
हर कोई अपने फोन को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहता है। लेकिन सभी स्मार्टफोन के साथ शायद यह संभव ना हो, लेकिन लेनेवो का यह फोन आपको ऐसा करने की सुविधा देता है. इसमें बैटरी बचाने के लिए फीचर्स दिए गए हैं। बैकग्राउंड ऐप मैनेजमेंट के द्वारा पॉवर सेवर मोड में जाकर आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को लंबे समय तक चला सकते हैं। इससे GPU की पॉवर खपत में भी कमी आती है।
#
यह हाई टच सेंसिटिविटी फीचर इस फोन की खासियत है। जिससे आप कई सारे काम कर सकते हैं। यह आपके अनुभव को बेहतर बनाता है।
#6
स्मार्ट सीन फीचर्स के साथ आप फोन को अपने अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। इससे आपको फोन को समझने और उसे इस्तेमाल करने में आसानी होती है। देखा तो हुई ना आपकी मुश्किल आसान।
#7
इस फीचर के साथ ब्राइटनेस को कम किया जा सकता है। इससे आँखों की समस्या वाले लोगों को फोन के इस्तेमाल में आसानी होती है। ज्यादा चमक से परेशान लोग भी इस फीचर से ब्राइटनेस को अपने अनुसार परिवर्तित कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








