दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्मार्टफोन्स: कौन सा बना नंबर 1? देखें पूरी लिस्ट
वर्तमान में स्मार्टफोन्स लोगों की जरूरत का हिस्सा है। इसी वजह से पूरी दुनिया में स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन्स की डिमांड में अधिक तेजी देखने को मिली है। अब लोग ऐसे फोन्स को खरीदना अधिक पसंद करते हैं, जिनकी कीमत कम हो और उनमें फीचर्स की भरमार हो।
हाल ही में काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने एक रिपोर्ट बनाई है, जिसमें सबसे ज्यादा बिकने वाले Smartphones की लिस्ट तैयार की गई है। आज हम आपको दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही पहले स्थान और दूसरे स्थान पर किसने अपना दबदबा कायम रखा है, ये भी बताएंगे। आइए इस लिस्ट के बारे में जान लेते हैं।

दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट
iPhone 15 रहा टॉप पर
काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में टॉप पर iPhone 15 है। इसके बाद iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का नाम आता है। इतना ही नहीं, 2022 में लॉन्च हुआ iPhone 14 भी इस लिस्ट में 9वे नंबर पर बना हुआ है।
Samsung के इन 5 स्मार्टफोन्स ने मारी बाजी
iPhone के साथ ही Samsung ने भी इस लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। इस लिस्ट में एक या दो नहीं, बल्कि सैमसंग के पूरे 5 स्मार्टफोन्स का नाम शामिल है। इनमें से 4 स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A15 4G, Samsung Galaxy A15 5G, Samsung Galaxy A05, Samsung Galaxy A35 है। वहीं, Samsung Galaxy S24 तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट में 10वें स्थान पर अपनी जगह बनाए हुई है।
दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाले टॉप 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट
1- iPhone 15
2- iPhone 15 Pro Max
3- iPhone 15 Pro
4- Samsung Galaxy A15 4G
5- Samsung Galaxy A15 5G
6- Samsung Galaxy A05
7- Redmi 13C 4G
8- Samsung Galaxy A35
9- iPhone 14
10- Samsung Galaxy S24


Click it and Unblock the Notifications








