Home
Mobile

Vivo T4 Pro के टॉप 10 फीचर्स, जो आपको आ सकते हैं पसंद

Vivo T4 Pro स्मार्टफोन आज इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह फोन दमदार कैमरा, पावरफुल बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट AI फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसमें फ्लैगशिप जैसी इमेजिंग क्वालिटी और शानदार परफॉर्मेंस मिलता है।

नए फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 90W फास्ट चार्जिंग और IP69 डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंस जैसी खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं इसके टॉप 10 फीचर्स, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं।

Vivo T4 Pro के टॉप 10 फीचर्स

Vivo T4 Pro के टॉप 10 फीचर्स

1. 6.77-इंच क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले - फुल-HD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस

2. Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट - पावरफुल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस।

3. 12GB तक रैम + 256GB स्टोरेज - LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज, जिससे फोन फास्ट और लैग-फ्री काम करता है।

4. AI पावर्ड प्रोडक्टिविटी फीचर्स- Google Gemini App प्री-इंस्टॉल्ड, AI Captions, AI Call Assistant और AI Spam Protection जैसी सुविधाएं।

5. AI Imaging टूल्स- AI Professional Portrait, AI Erase 3.0, Magic Move और Photo Enhance से फोटो एडिटिंग आसान।

6. 50MP+50MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप - Sony IMX882 प्राइमरी लेंस OIS के साथ, 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो और 2MP बोकेह सेंसर।

7. 32MP सेल्फी कैमरा - हाई-क्वालिटी वीडियो कॉल और क्रिस्टल-क्लियर सेल्फी के लिए।

8. 6500mAh सिलिकॉन- कार्बन बैटरी- 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पूरे दिन का बैकअप।

9. IP68+IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस - टिकाऊ और रफ-टफ यूज़ के लिए प्रीमियम ड्यूरेबिलिटी।

10. प्रीमियम डिजाइन और कूलिंग सिस्टम - 7.53mm स्लिम बॉडी, 192g वजन और 10-लेयर VC कूलिंग सिस्टम।

कीमत और ऑफर्स

Vivo T4 Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये (8GB + 128GB) है। इसके अलावा 8GB + 256GB वेरिएंट 29,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 31,999 रुपेय में मिलेगा। फोन Blaze Gold और Nitro Blue कलर में उपलब्ध होगा। बिक्री 29 अगस्त से Vivo India e-store, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स में HDFC, Axis और SBI कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प मिलेगा। इसके अलावा Jio यूजर्स को 1,199 रुपये प्लान के साथ 10 OTT Apps का 2 महीने का प्रीमियम एक्सेस भी मुफ्त मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X