स्मार्टफोन जिनपर मिल रहा है आकर्षक डिस्काउंट
क्रिसमस और नए साल के जश्न में ऑनलाइन साइट्स भी जमकर भाग ले रही हैं, तभी तो खास आपके लिए मौजूद है ये डिस्काउंट ऑफर।
क्रिसमस सीजन में एक बार फिर डिस्काउंट और ऑफर्स का सिलसिला शुरू हो चुका है। लगभग हर स्मार्टफोन ब्रांड अपने स्मार्टफोन पर डील पेश कर रही हैं। इस लिस्ट में शामिल स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट के साथ ही हाई एंड रेंज के भी हैं।

इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 10 स्मार्टफोन जो की ऑनलाइन का कीमत में उपलब्ध हैं। टॉप 10 स्मार्टफोन की इस लिस्ट में अमेज़न, फ्लिप्कार्ट दोनों से ही बेस्ट डील्स आपके लिए चुनी गई हैं।
यह स्मार्टफोन आपको इस खास डील में कम कीमत में मिलते हैं। तो चलिए नज़र डालते हैं इस लिस्ट पर और जानते हैं सबसे बेस्ट ऑफर कौन सा है-
स्वाइप एलीट मैक्स
स्वाइप के इस फोन पर 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट हैं, यह फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें 4जीबी की दमदार रैम है।
सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज
गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन पर 11 प्रतिशत का ऑफ है। फोन में 5.5 इंच का क्वाड एचडी डिस्प्ले है। यह फोन 4जीबी की रैम के साथ आएगा।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
स्वाइप एलीट 2 प्लस
स्वाइप का यह स्मार्टफोन 11 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिलेगा। फोन में 5 इंच की स्क्रीन है और 1जीबी की रैम।
पैनासॉनिक एल्यूगा मार्क 2
डिस्काउंट ऑफर के तहत पैनासॉनिक के इस फोन पर 24 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन का डिस्प्ले 5.5 इंच का है, इसमें 1.3GHz ऑक्टा कर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है।
एलजी वी20
5.7 इंच क्वाड एचडी आईपीएस डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन पर 8 प्रतिशत का ऑफ़ है। इस फोन में 4जीबी रैम दी गई है।
ऑनर 8 स्मार्ट
ऑनर 8 स्मार्ट पर 5 प्रतिशत का ऑफ है। 5.2 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ यह स्मार्टफोन 2जीबी रैम के साथ आता है।
ओप्पो ऍफ़1एस
5.5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले स्मार्टफोन में कोर्निंग ग्लास 4 प्रोटेक्शन दिया है। फोन की रैम 3जीबी है। इस फोन पर 11 प्रतिशत का ऑफ है।
मोटोरोला मोटो जी, 4th जेन
16 जीबी वैरिएंट मोटो जी स्मार्टफोन पर 16प्रतिशत ऑफ है। 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया है।
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो
सैमसंग के गैलेक्सी ऑन7 प्रो स्मार्टफोन पर 11 प्रतिशत का ऑफ है। इस फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले और 2जीबी रैम है।
आईफोन 6एस
एपल के आईफोन 6एस पर भी आपको ऑफर मिलता है। फोन में ए9 चिप, 64 बिट एम9 मोशन को प्रोसेसर है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications