Home
Mobile

Top 3 Latest Smartphone Under 10K: सस्ते होने के बाद भी इन फोन्स में है तगड़े फीचर्स की भरमार

हाल ही में कई सारे फोन्स भारत में लॉन्च हुए हैं। लेकिन आज हम आपके लिए ऐसे 3 Latest Smartphone लेकर आए हैं, जिनकी कीमत जानकर आपको हैरानी होगी। जी हां, आप इन लेटेस्ट Smartphone को 10,000 से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

दाम में कम होने के बाद भी इन स्मार्टफोन्स में आपको कई सारे बेहतरीन फीचर्स को देखने को मिलेंगे। अगर आप कम बजट में बेहतरीन फोन की तलाश कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल पर एक बार जरूर ध्यान दें। चलिए जान लेते हैं 10,000 रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाले Top 3 Latest Smartphone के बारे में।

Top 3 Latest Smartphone Under 10K: सस्ते में खरीदें दमदार फोन

Top 3 Latest Smartphone Under 10K

Infinix Hot 50 5G

अपने इस न्यूली लॉन्च फोन में Infinix ने 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस में यूजर्स मौजूद एप्लिकेशन के अनुसार 60, 90 और 120 हर्टज रिफ्रेश रेट का एक्सपीरियंस भी ले सकेंगे। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दी गई है। यह डिवाइस प्रोसेसर 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को अच्छी डाउनलोडिंग स्पीड और गेम खेलने की क्षमता मिल जाती है।

फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB+128GB और 8GB+128GB में आता है। Infinix Hot 50 5G में 8GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी शामिल है, जिसकी मदद से आप कुल 16GB तक का पावर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Top 3 Latest Smartphone Under 10K: सस्ते में खरीदें दमदार फोन

फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके बैक पैनल पर यूजर्स को LED फ्लैश लाइट के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें एक AI लेंस भी लगा हुआ है। इसके कैमरा में यूजर्स को 12 से ज्यादा मोड्स मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे 8MP के फ्रंट कैमरे से लैस किया गया है।

आपको इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो कि 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी मदद से आप पूरे दिन का बैकअप आसानी से ले सकेंगे। इसमें यूजर्स को AI चार्ज प्रोटेक्शन, पावर मैराथन, स्मार्ट मोड, अल्ट्रा पावर सेविंग मोड जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

Infinix Hot 50 5G में सुरक्षा के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर और कई AI टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ मिलेगा। बात करें इस फोन की कीमत की तो आप इसे 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A06

Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की IPS LCD पैनल दिया गया है, जो कि HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 60Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है। इस फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट और Mali-G52 MP2 GPU का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 1TB तक का माइक्रोएसडी भी कार्ड लगा सकते हैं।

Top 3 Latest Smartphone Under 10K: सस्ते में खरीदें दमदार फोन

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A06 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी का कैमरा दिया गया है। सेल्फी की बात करें तो इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy A06 में ब्लूटूथ v5.3, GPS और USB Type-C Port मिल रहा है। यह डिवाइस One UI 6.1 बेस्ड एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इस हैंडसेट को दो OS अपडेट और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी मिल रहा है। लेटेस्ट फोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिस्टम भी मिलेगा। अब बात करें इस फोन की कीमत की तो इसे भी आप 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। फोन दो वेरिएंट 4GB+64GB और 4GB+128GB में उपलब्ध है।

Realme C63 5G

इस फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 50/60/90/120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 625 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। ये फोन 3 स्टोरेज वेरिएंट 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB में मिलता है। इसमें माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक एक्सेपेंडेबल मेमोरी दी गई है।

Top 3 Latest Smartphone Under 10K: सस्ते में खरीदें दमदार फोन

Realme C63 5G में f/1.85 अपर्चर वाला 32MP का रियर कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर के लिए इसमें USB Type-C सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी की बैटरी मिल रही है, जो कि 10 वॉट क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है।

धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है। कनेक्टिविटी के लिए Realme C63 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, गैलिलियो, QZSS और USB Type-C का सपोर्ट शामिल है। इस फोन की कीमत की बात करें तो आप इसके बेस वेरिएंट 4GB+128GB को मात्र 10,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन पर कंपनी कुछ छूट भी देती है, जिससे आप इस फोन 10,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently many phones have been launched in India. But today we have brought for you 3 such latest smartphones, whose price will surprise you. Yes, you can buy these latest smartphones for less than Rs 10,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X