Home
Mobile

20 हजार रुपये में 3 बेस्ट मोबाइल: दमदार कैमरा, परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स

Best SmartPhones Under 20,000: अगर आपका बजट 20 हजार के आस-पास है और आप एक स्मार्टफोन चाहते हैं, जो शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और बेहतरीन फीचर्स से लैस हो, तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की हो सकती है।

इस महीने के टॉप 3 स्मार्टफोन्स की लिस्ट में हम आपको वो स्मार्टफोन्स बताएंगे, जो इस प्राइज सेगमेंट में बेहतरीन पैकेज देते हैं। ये स्मार्टफोन न केवल परफॉर्मेंस के काबिल हैं, बल्कि इनकी डिजाइन और कैमरा क्वालिटी भी प्रभावित करने वाली है। तो अगर आप 20,000 रुपये में एक स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है।

20 हजार रुपये में 3 बेस्ट मोबाइल: यहां देखें लिस्ट

iQoo Z9 5G: 20 हजार की रेंज में यह एक दमदार स्मार्टफोन है जो शानदाप परफॉर्मेंस और फीचर्स से लैस है। इसमें Dimensity 7200 प्रोसेसर है, जो इस सेगमेंट में सबसे फास्ट चिपसेट में से एक माना जाता है। 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट इस फोन को और भी शानदार बनाते हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP का OIS रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करते हैं। इसकी 5000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। जो इसे इस प्राइज रेंज में एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है।

OnePlus Nord CE 4 Lite: वनप्लस का यह फोन एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन है जो शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5,500mAh की बैटरी आपको बेहतरीन फोटोग्राफी और लंबी बैटरी लाइफ का अनुभव देती है। इसके अलावा 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ यह स्मार्टफोन बहुत जल्द चार्ज हो जाता है। इसकी कीमत 17,999 रुपये हैं, जो इसे एक किफायती और आकर्षक ऑप्शन बनाता है।

Samsung Galaxy A16 5G: सैमसंग का यह फोन एक बेहतरीन और किफायती स्मार्टफोन है, जो आपके शानदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के लिए जाना जाता है। इसमें 6.7 इंच का FHD+सुपर AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी लाइफ और शानदार फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करते हैं। इसकी 25W चार्जिंग सुविधा आपको जल्दी चार्जिंग का अनुभव देती है। इसके अलावा यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बनाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
top 3 smartphones under rs 20000 in march 2025, know price and feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X