2025 में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी वाले टॉप 3 स्मार्टफोन्स
स्मार्टफोन इंडस्ट्री सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी को तेजी से अपना रही है, जो अधिक बैटरी बैकअप, फास्ट चार्जिंग और बेहतर स्थायित्न प्रदान करती है। यह टेक्नोलॉजी पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में कॉम्पैक्ट डिजाइन में अधिक क्षमता देती है, जिससे स्मार्टफोन का वजन और मोटाई बढ़ाए बिना बैटरी की लाइफ बढ़ती है।
2024 के आखिर और 2025 की शुरूआत में लॉन्च होने वाले ज्यादातर फ्लैगशिप फोन्स में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जो अधिक पावर, हीट मैनेजमेंट और चार्ज साइकिल में महत्वपूर्ण सुधार करती है। इस एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी के कारण स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बेहतर होती है, और चार्जिंग की गति भी तेज होती है। तो आइए सिलिकॉन-कार्बन से लैस 3 स्मार्टफोन्स पर एक नजर डालते हैं।

1- Realme GT 7 Pro
Realme GT 7 Pro में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी सिर्फ 14 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है। इसमें 10% सिलिकॉन सामग्री का उपयोग किया गया है, जो बैटरी को चार साल तक टिकाऊ बनाता है। हालांकि भारत में इस डिवाइस की बैटरी क्षमता 5800mAh है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.7-इंच का ओलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जैसी फैसलिटी मिलती है।
2- iQoo 13
आईक्यू 13 में कंपनी ने 6150mAh की तीसरी पीढ़ी की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी शामिल की है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी केवल 30 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा नहीं है, लेकिन इसमें 44W UFCS और 100W PPS चार्जिंग जैसे पावर मैनेजमेंट ऑप्शन उपलब्ध हैं।
iQoo 13 में आपको 6.82 इंच का BOE Q10 2K+AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC चिपसेट शामिल है, जिसे 16GB रैम और 1TB स्टोरेज से जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX921 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस शामिल हैं।
3- OnePlus 13
वनप्लस 13 में 6000mAh की डुअल-सेल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 805Wh/L है, जो डुअल-सेल डिजाइन के लिए सबसे ज्यादा है। यह बैटरी लंबे समय तक चलने के साथ ही फोन को कॉम्पैक्ट बनाए रखती है। यह 100W Super VOOC वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे फोन महज 36 मिनट में 0 से 100 % तक चार्ज हो जाता है, साथ ही 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग और मैग्नेटिक चार्जिंग भी उपलब्ध है।
वनप्लस 13 में 6.82 इंच का BOE X2 2K+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। परफॉमेंस के लिए कंपनी ने इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC चिपसेट दिया है, जिसे 24GB LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज से जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-808 मेन कैमरा, 50MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications