Home
Mobile

2025 में आने वाले Realme स्मार्टफोन्स, वो सबकुछ जो आपको जानना चाहिए?

Realme Upcoming Smartphone List: रियलमी 2025 की शुरूआत के लिए तैयार है और कंपनी इस साल विभिन्न सेगमेंट में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। Realme P3 सीरीज के तहत कंपनी P3, P3 Pro और P3 Ultra शामिल हैं, के साथ-साथ Realme Neo 7 का भारतीय लॉन्च भी सामने आ रहा है। ये नए डिवाइस शानदार फीचर्स और प्रदर्शन के साथ आपके स्मार्टफोन अनुभव को एक नई दिशा देने के लिए तैयार हैं। तो आइए इन आने वाले स्मार्टफोन्स की अब तक की सारी जानकारी यहां जानते हैं।

Realme Neo 7: रियलमी का यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है, जो पहले ही चीन में पेश किया जा चुका है। भारतीय वेरिएंट RMX5061 मॉडल नंबर के साथ कुछ मामूली सॉफ्टवेयर और फीचर बदवाल के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा, जो शानदार गेमिंग और मल्टीटास्किंग प्रदर्शन प्रदान करेगा। इसमें 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 7,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। कीमत की बात करें तो यह फोन 25,000 रुपये कीमत के आस-पास पेश की जा सकती है।

आने वाले Realme स्मार्टफोन्स, जो आपको कर देंगे हैरान?

Realme P3: कंपनी की P-सीरीज का सबसे नया स्मार्टफोन है, जो शानदार बैटरी और दमदार चार्जिंग स्पीड के साथ आने की उम्मीद है। इसमें कंपनी 5,860mAh की पावरफुल बैटरी शामिल कर सकती है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन 6GB/126GB, 8GB/128GB और 8GB/256GB तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके डिजाइन की बात करें तो यह नेबुला पिंक, कॉमेट ग्रे और स्पेस सिल्वर तीन आकर्षक कलर में उपलब्ध होगा। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek डाइमेंशन चिपसेट की संभावना जताई जा रही है। बेहतरीन बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ Realme P3 मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में एक मजबूत प्रतियोगी बनकर सामने आ सकता है।

Realme P3 Ultra: P-सीरीज का पहला अल्ट्रा वेरिएंट, जिसे लाइनअप का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है। इस फोन का मॉडल नंबर RMX5030 है और यह 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। पी3 अल्ट्रा में केवल एक ग्रे शेड उपलब्ध होने की संभावना है, जिसमें एक चमकदार पैनल डिजाइन होगा, जो इसे अन्य मॉडल्स के अलग बनाता है। इसके चिपसेट के बारे फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे एक हाई-एंड MediaTek या Snapdragon प्रोसेसर से लैस किया जाएगा, जो इसके प्रदर्शन और कैमरा कैपेसिटी को और बेहतर बनाएगा। P2 Ultra शानदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ स्मार्टफोन बाजार में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

Realme P3 Pro: यह स्मार्टफोन फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है, जो पिछले साल के P2 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसे 12GB/256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, साथ ही 8GB/128GB स्टोरेज और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध हो सकते हैं। यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ इसे बेहतरीन प्रदर्शन देने की संभावना है। इसके अलावा नया UI बेहतर एनिमेशन और सरल यूजर्स अनुभव के साथ स्मार्टफोन को और भी आकर्षक बनाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो सैटर्न ब्राउन, गैलेक्सी पर्पल और नेबुला ग्लो तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह फोन शानदार डिजाइन और मजबूत हार्डवेयर के साथ बाजार में दस्तक देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Top 4 Upcoming Realme Smartphones, What to Expect in 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X