Home
Mobile

Google Pixel 10 Pro Fold से बेहतर है ये 5 डिवाइस; चेक करें सस्ते और पावरफुल फोल्डेबल फोन्स की लिस्ट

अगर आप Google Pixel 10 Pro Fold खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन उसका प्राइस देखकर थोड़ा ठिठक गए हैं, तो चिंता मत करें। 2025 में मार्केट में ऐसे कई फोल्डेबल स्मार्टफोन मौजूद हैं जो न सिर्फ Pixel 10 Pro Fold को टक्कर देते हैं, बल्कि कुछ तो फीचर्स में उससे आगे भी हैं।

खास बात यह है कि इनमें से कई मॉडल कीमत में भी किफायती हैं और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आते हैं। आइए जानते हैं Pixel 10 Pro Fold के टॉप 5 बेहतरीन अल्टरनेटिव्स, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में धांसू हैं।

Google Pixel 10 Pro Fold से बेहतर है ये 5 डिवाइस

Samsung Galaxy Z Fold 7

इस फोन की कीमत ₹1,74,999 रुपये है। सैमसंग ने Fold सीरीज़ को हर साल बेहतर बनाया है, और Galaxy Z Fold 7 इसका बेहतरीन उदाहरण है।

इसमें 8.0-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है जो इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। कैमरा सेक्शन में यह फोन 200MP + 10MP + 12MP के ट्रिपल सेटअप के साथ आता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम शामिल है।

Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 4400mAh बैटरी इसे न सिर्फ पावरफुल बल्कि ऑल-डे बैटरी बैकअप वाला फोल्डेबल बनाती है। जो यूज़र्स प्रीमियम डिजाइन के साथ भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, उनके लिए यह Pixel 10 Pro Fold का सबसे मजबूत विकल्प है।

Vivo X Fold 5

₹1,49,999 की वाले Vivo X Fold 5 अपनी बड़ी 6000mAh बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप के लिए खास पहचान बना चुका है। इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ यह फोन Android 15 पर चलता है और 4 बड़े Android अपग्रेड्स का वादा करता है।

यह फोन उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो लॉन्ग बैटरी और सॉफ्टवेयर अपडेट दोनों को प्रायोरिटी देते हैं। कीमत के लिहाज से यह Pixel 10 Pro Fold से करीब ₹25,000 सस्ता है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं करता।

Google Pixel 9 Pro Fold

अगर आप Google के ही इकोसिस्टम में रहना चाहते हैं, तो Pixel 9 Pro Fold एक बेहतरीन और थोड़ा सस्ता विकल्प है, जिसकी कीमत ₹1,19,999 है।

यह फोन 8.0-इंच LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें HDR10+ और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

Google Tensor G4 चिपसेट और 48MP + 10.8MP + 10.5MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ यह फोन बेहद शार्प और नैचुरल फोटोज क्लिक करता है।

Pixel 9 Pro Fold में 7 साल के Android अपग्रेड्स का वादा है, यानी यह फोन आने वाले कई सालों तक आपको अपडेटेड रखेगा।

Motorola Razr 60 Ultra

अगर आप स्टाइल और इनोवेशन दोनों को महत्व देते हैं, तो Motorola Razr 60 Ultra आपको जरूर पसंद आएगा। इसमें 7.0-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 165Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट करती है।
Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 50MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ यह फोन हाई-स्पीड परफॉर्मेंस देता है। खास बात यह है कि यह Pixel 10 Pro Fold से लगभग ₹80,000 सस्ता है, लेकिन डिजाइन और डिस्प्ले क्वालिटी में बेहद प्रीमियम फील देता है। इसकी कीमत ₹89,900 है।

Samsung Galaxy Z Flip 7

अगर आप फुल-फोल्ड नहीं बल्कि क्लैमशेल डिजाइन वाले फोन पसंद करते हैं, तो Galaxy Z Flip 7 आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसकी कीमत ₹1,09,999 है।

इसमें 6.9-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले, 50MP + 12MP डुअल कैमरा सेटअप, और Android 16 सपोर्ट मिलता है।

यह फोन Samsung के Exynos 2500 चिपसेट पर चलता है और इसमें 7 बड़े Android अपडेट्स की गारंटी दी गई है। 4300mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग इसे एक पावरफुल फ्लिप फोन बनाती है।

किसे फोन को चुनें?

अगर आप कैमरा और डिजाइन के शौकीन हैं तो Vivo X Fold 5 बेहतर रहेगा, जबकि परफॉर्मेंस और अपडेट सपोर्ट के लिए Samsung Galaxy Z Fold 7 सबसे पावरफुल ऑप्शन है। बजट थोड़ा कम है तो Motorola Razr 60 Ultra या Pixel 9 Pro Fold भी शानदार वैल्यू देते हैं।

2025 में फोल्डेबल सेगमेंट अब सिर्फ "लक्ज़री" नहीं रहा , बल्कि यह मल्टीटास्किंग, कैमरा और इनोवेशन का नया चेहरा बन चुका है। और अगर आप Google Pixel 10 Pro Fold नहीं लेना चाहते, तो ये पाँच स्मार्टफोन उसी प्रीमियम एक्सपीरियंस को थोड़ा सस्ते और ज्यादा यूनीक तरीके से पेश करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Top 5 Best Alternatives To Google Pixel 10 Pro Fold In 2025 More Power, Less Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X