Home
Mobile

OnePlus 15 लग रहा है महंगा? ये 5 स्मार्टफोन हैं उसके परफेक्ट और किफायती ऑप्शन

OnePlus ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च किया है, जिसमें लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और ट्रिपल-कैमरा सेटअप जैसी खूबियां शामिल हैं। हालांकि यह एक प्रीमियम पैकेज वाला फोन है, लेकिन हर कोई इस कीमत पर अपग्रेड नहीं करना चाहता।

अगर आप OnePlus 15 जैसे फीचर्स वाले कम कीमत के ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए ही है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे 5 स्मार्टफोन जो OnePlus 15 की जगह एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।

OnePlus 15 लग रहा है महंगा?

OnePlus 13s

इस फोन की कीमत ₹54,999 रुपये है। अगर आप OnePlus ब्रांड के फैन हैं और बार-बार UI बदलने का झंझट नहीं चाहते, तो OnePlus 13s आपको बिलकुल घर जैसा अनुभव देता है। इस फोन में पीछे की तरफ डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इसमें 6.32-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 1 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। ऐसे में मीडिया कंजम्पशन बेहद स्मूद और कलर-एक्यूरेट होता है। पावर के लिए इसमें 5850mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो OnePlus 15 जैसी बैटरी बैकअप क्षमता प्रदान करती है।

अगर आप कम बजट में OnePlus 15 जैसा स्टॉक-फील और कैमरा-क्वालिटी चाहते हैं, तो OnePlus 13s सबसे भरोसेमंद विकल्प है।

Samsung Galaxy S24

इस फोन की कीमत ₹42,659 है। Samsung का यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 15 के लिए एक बेहद मजबूत चैलेंजर है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट प्रदान करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 10MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम शामिल है, जो OnePlus 15 के समान फ्लैगशिप ग्रेड फोटो-क्वालिटी देता है।

इसका 6.2-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले शार्पनेस, ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के मामले में टॉप-क्लास है। 4000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग इसे एक बैलेंस्ड और प्रैक्टिकल फोन बनाती है।

यदि आप OnePlus 15 का एक रिलायबल, ब्रांड-ट्रस्टेड और फ्लैगशिप-एक्सपीरियंस वाला विकल्प चाहते हैं, तो Galaxy S24 एक परफेक्ट चॉइस है।

iQOO Neo 10R

कम बजट में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस देने के लिए iQOO Neo 10R सबसे आगे है, इसकी कीमत ₹24,998 है। इसमें 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 1 बिलियन कलर्स सपोर्ट और 4500 निट्स ब्राइटनेस देता है, जो इस सेगमेंट में काफी दुर्लभ है।

फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में OnePlus 15 के करीब का अनुभव देता है। कैमरा सेटअप में 50MP वाइड और 8MP अल्ट्रावाइड शामिल हैं। 6400mAh बैटरी लंबा बैकअप देती है, जिससे यह OnePlus 15 का सबसे किफायती विकल्प बन जाता है।

Vivo X200 FE

Vivo ने X200 FE को खासतौर पर कैमरा प्रेमियों और हाई-परफॉर्मेंस यूज़र्स के लिए तैयार किया है। इसमें 50MP + 50MP + 8MP का कैमरा सेटअप मिलता है जो बेहद क्रिस्प फोटोज देता है। इसकी कीमत ₹54,999 है। इसमें 6500mAh बैटरी + 90W फास्ट चार्जिंग है जो बैटरी बैकअप के मामले में OnePlus 15 को कड़ी चुनौती देती है।

MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट के साथ यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स में शानदार प्रदर्शन देता है। इसका 50MP फ्रंट कैमरा सेल्फी सेगमेंट में इसे OnePlus 15 का स्ट्रॉन्ग कंटेंडर बनाता है।

Realme GT 7

Realme GT 7 उन यूजर्स के लिए है, जो पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी चाहते हैं। इसका 7000mAh बैटरी पैक इस लिस्ट में सबसे बड़ा है, जो लंबी बैटरी लाइफ देता है। इसकी कीमत ₹36,999 है।

कैमरा सेटअप 50MP + 50MP + 8MP सेंसर के साथ आता है, जबकि 32MP सेल्फी कैमरा शानदार पोर्ट्रेट देता है। यह फोन Dimensity 9400e चिपसेट पर चलता है, जो गेमिंग और भारी ऐप्स के लिए स्मूद एक्सपीरियंस प्रदान करता है। कम बजट में OnePlus 15 जैसी परफॉर्मेंस चाहिए तो यह एक बेहतरीन विकल्प है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Top 5 Best Alternatives to the OnePlus 15: Flagship Features at Lower Prices
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X