नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो रहे 5 बेस्ट ऑप्शन
फोन खरीदने से पहले ज्यादातर लोगों के मन में सबसे पहला सवाल आता है, कौन सा स्मार्टफोन अच्छा है? आजकल जिस तेजी से बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है उसे देखकर हर महिने अच्छे स्मार्टफोन की परिभाषा बदलती रहती है। वैसे अगर आपका बजट 25,000 रु के अंदर है और इस महिने एंड्रायड स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके काम को आसान करने के लिए 5 बेस्ट फोन ले कर आए है जिनमें से एक फोन का चुनाव आप कर सकते हैं।

POCO X6 Pro
डिज़ाइन और परफॉर्मेंस का एक बेहतरीन कंबीनेशन लेना चाहते हैं तो POCO X6 Pro एक परफैक्ट मैच है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8300 अल्ट्रा ओएस दिया गया है। इसमें हाईपर ओएस के साथ फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है, फोन में 64MP + 8MP + 2MP का मेन कैमरा और 16 एमबी का फ्रंट कैमरा दिया गया है, 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो ऑफर के साथ ये आपको 25 हजार रु के अंदर मिल जाएगा।
Samsung Galaxy M55
सैमसंग के फैन हैं और अच्छा बैटरी बैकप वाला फोन सर्च कर रहे हैं तो गैलेक्सी M55 आपके बजट में फिट बैठेगा, इसमें 6.7 इंच की सुपर एमोल्ड प्लस स्क्रीन दी गई है। कैमरा की बात करें इसमें 50MP का वाइड एंगल + 8MP (F2.2) अल्ट्रा वाइड एंगल + 2MP मैक्रो एंगल कैमरा दिया गया है वहीं 50MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर और 5000 एमएएच लीथियम ऑयन बैटरी दी गई है। गैलेक्सी M55 आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन ऑफर के साथ 25 हजार रु के अंदर मिल जाएगा।
Motorola Edge 40 Neo
मोटोरोला के स्मार्टफोन उन लोगों की पहली पसंद होते हैं जो स्टॉक एंड्रायड का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। मोटोरोला ऐज 40 नियो में 12 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है वहीं कैमरा सेगमेंट में भी यहां आपको निराशा नहीं होगी इसमें इसमें 50MP + 13MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी और डायमेंसिटी 7030 प्रोसेसर का प्रोसेसर लगा हुआ है। ऑनलाइन कीमत की बात करे तो ऐज 40 नियो 24,999 के आस-पास खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord CE 4
वनप्लस नॉर्ड CE 4 की डिज़ाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत कही जा सकती है, इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं इसकी दूसरी खासियत की बात करें तो इसमें 100 वॉट का सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जो 30 मिनट में फोन में 100 प्रतिशत चार्ज कर देता है। इसमे 50 मेगापिक्सल का SONY LYT-600 कैमरा लगा हुआ है। वहीं कीमत की बात करें तो ऑनलाइन ऑफर के साथ इसे 25 हजार रुपए के अंदर खरीद सकते हैं।
Nothing Phone (2a)
25 हजार रुपए की रेंज में अच्छे कैमरे वाले की तलाश कर रहे हैं तो नथिंग फोन (2a) आपको पसंद आएगा, इसमें 8 जीबी की रैम और 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। इसके कैमरे की ओंर नज़र दौड़ाए तो 50MP (OIS) + 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। 5000 एमएएच की बैटरी के साथ नथिंग फोन (2a) 24 हजार के करीब आप ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications