Home
Mobile

Samsung Galaxy S25 Ultra जैसा धमाकेदार कैमरा! 2025 के ये टॉप 5 फोन्स जो दे रहे हैं कड़ी टक्कर

2025 स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए ऐतिहासिक साल साबित हो रहा है। ब्रांड्स अब सिर्फ बड़े सेंसर तक सीमित नहीं हैं, AI फोटो प्रोसेसिंग, प्रो-ग्रेड वीडियो मोड्स, और परफेक्ट डिटेलिंग वाले कैमरा सिस्टम अब नए फ्लैगशिप की पहचान बन चुके हैं। ऐसे में, भले ही Samsung Galaxy S25 Ultra मार्केट में कैमरा किंग कहलाता हो, कई नए फ्लैगशिप ऐसे हैं जो इसे टक्कर ही नहीं, कई मामलों में पीछे भी छोड़ देते हैं।

अगर आप Galaxy S25 Ultra के बराबर या उससे भी बढ़िया कैमरा फोन ढूँढ रहे हैं, तो ये पांच ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर देते 2025 के टॉप 5 कैमरा फोन

iPhone 17 Pro

(कीमत: ₹1,24,900)

Apple का iPhone 17 Pro इस साल कैमरा क्वालिटी में धमाका करता है। तीनों ही 48MP सेंसर बेहद शार्प आउटपुट देते हैं, खासकर नई 4x periscope zoom टेलीफोटो लेंस से ली गई फोटो डिटेलिंग वाकई चौंकाती है।

LiDAR स्कैनर डेप्थ मैपिंग को और सटीक बनाता है, जिससे पोर्ट्रेट और नाइट मोड और भी बेहतर हो गए हैं। वीडियो में भी यह Galaxy S25 Ultra को कड़ी चुनौती देता है, क्योंकि यह 120fps Dolby Vision HDR, ProRes RAW और Spatial Video जैसे प्रोफेशनल फीचर्स देता है।

Vivo X300 Pro

(कीमत: ₹1,09,999)

Vivo पहले से ही कैमरा इनोवेशन में लीडर माना जाता है, और X300 Pro इस बार सबकी नजर खींचता है।

इसमें 50MP OIS मुख्य कैमरा, 200MP periscope telephoto (3.7x optical Zoom + macro) और 50MP ultrawide है। Zeiss optics + AI ट्यूनिंग इसे डिटेल, कलर और लाइटिंग हैंडलिंग में टॉप पर ले जाते हैं।

8K रिकॉर्डिंग, Dolby Vision HDR और 50MP सेल्फी इसकी फोटोग्राफी को हाई-एंड DSLR जैसा फील देती है। यह कैमरा फोन Galaxy S25 Ultra के मुकाबले कई जगह ज्यादा natural result देता है।

Google Pixel 10 Pro

(कीमत: ₹1,09,999)

Pixel फोटोग्राफी की दुनिया में 'स्मार्ट प्रोसेसिंग' का पर्याय बन चुका है। Pixel 10 Pro में मौजूद है। इसमें 50MP main, 48MP 5x telephoto, 48MP ultrawide और 42MP 4K selfie कैमरा है।

Google की computational AI इसे लो लाइट, पोट्रेट, हाइलाइट कंट्रोल और स्किन टोन में लगभग unbeatable बना देती है।कई reviewers के मुताबिक, Pixel 10 Pro कुछ सिचुएशन्स में S25 Ultra से भी बेहतर dynamic range निकालता है।

Oppo Find X9 Pro

(कीमत: ₹1,09,999)

Oppo ने इस बार अपने flagship में Hasselblad कैलिब्रेशन के साथ बेहद पावरफुल हार्डवेयर दिया है। इसमें 50MP OIS मेन, 200MP periscope zoom और 50MP ultrawide कैमरा है।

Laser AF, Dolby Vision, LOG video और 50MP 4K सेल्फी इसे एक शानदार ऑल-राउंडर कैमरा फोन बनाते हैं। Telephoto zoom में यह कई बार S25 Ultra से ज्यादा crisp output देता है।

OnePlus 15

(कीमत: ₹72,980)

OnePlus 15 उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो कम बजट में Galaxy S25 Ultra जैसा कैमरा चाहते हैं।

इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा है, जिसमें Sony IMX906 main sensor, 3.5x optical zoom, 8K रिकार्डिंग, डॉल्बी विजन, और HDR की सुविधा है।

32MP सेल्फी कैमरा भी शानदार स्टेबल 4K फुटेज देता है। कीमत को देखते हुए इसका कैमरा परफॉर्मेंस बहुत प्रभावशाली है।

2025 में कई फोन हैं कैमरा किंग!

Galaxy S25 Ultra अभी भी एक बेहतरीन कैमरा फोन है, लेकिन iPhone 17 Pro, Vivo X300 Pro और Pixel 10 Pro जैसे विकल्प 2025 में फोटोग्राफी का असली गेम बदल रहे हैं। अगर आप अल्ट्रा-प्रो लेवल कैमरा स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ये पाँच ऑप्शन Galaxy S25 Ultra के बराबर ही नहीं, कई मामलों में उससे ज्यादा दमदार साबित हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Top 5 Camera Phones That Rival the Samsung Galaxy S25 Ultra in 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X