दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित फोन
आज के दौर में जहां एक ओर स्मार्टफोन हमारे जीवन का खास हिस्सा बन गए हैं, वहीं दूसरी ओर प्राइवेसी और सिक्योरिटी भी इन फोन के लिए इतनी की जरूरी हो गई है। हमारे फोन में पर्सनल डेटा, पासवर्ड, ऑनलाइन बैंकिंग की डिटेल सेव रहती हैं। कुछ स्मार्टफोन कंपनियां प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी पर खास ध्यान देती हैं जिनकी वजह से दूसरे स्मार्टफोन के मुकाबले ये ज्यादा सेफ रहते हैं। आइए नज़र डालते हैं दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन्स पर

1. Bittium Tough Mobile 2C - इस स्मार्टफोन को एक फिनिश कंपनी ने बनाया है जो सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करता है। इसमें खास तरह की सुरक्षा चिप, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और ऑटो डेटा डिलीट जैसी सुविधाएं दी गईं हैं। यह सरकारी एजेंसियों और सेना द्वारा इस्तेमाल में लिया जाता है।
2. Sirin Labs Finney - यह इज़रायली स्टार्टअप द्वारा बनाया गया फोन है जिसे खास तौर से सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कोल्ड स्टोरेज वॉलेट, शील्ड ओएस और फिज़िकल सेफ्टी स्विच जैसे लेटेस्ट फीचर दिए गए हैं।
3. क्लैक्सन प्राइवेसी फोन - यह जर्मन कंपनी द्वारा बनाया गया प्रीमियम फोन है जो प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर खास ध्यान देता है। इसमें पर्सनल बॉक्स, नॉयस कैंसिलेशन और रिमोट डेटा डिलीट जैसी खास फीचर मिलते हैं।
4. BlackBerry KEY2 - ब्लैकबेरी के इस एंड्रॉयड फोन में DTEK ऐप दी गई है जो यूजर के सिक्योरिटी लेवल की पूरी निगरानी करती है। साथ ही बायोमेट्रिक सुरक्षा और फुल-डिस्क एन्क्रिप्शन जैसे फीचर भी इसमें दिए गए हैं।
5. कैटरपिलर स्मार्टफोन - कैटरपिलर का ये रग्ड स्मार्टफोन बिल्ट-इन सुरक्षा फीचर्स और मैनेजमेंट टूल्स के साथ आता हैं। इसमें गूगल सेफ्टी अपडेट और सिक्योर बूट स्पेस भी शामिल है। इतना ही नहीं ये ऐसी जगह पर यूज़ करने के लिए बनाया गया है जहां पर परिस्थितियां काफी कठिन होती है।
अब आप सोच रहे होंगे इन सभी फोन की कीमत कितनी है, देखिए आम स्मार्टफोन के मुकाबले ये काफी महंगे मिलते हैं लेकिन इनमें प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जाता है। पर्सनल और कॉर्पोरेट दोनों ही तरह के यूजर्स के लिए ये फोन बेहद उपयुक्त हैं। वैसे हम आपको बता दें इन फोन को लेने के लिए आपको कम से कम 1 लाख रु खर्च करने पड़ेंगे, कुछ कंपनियां अपने क्लाइंट के हिसाब से इन्हें कस्टमाइज भी करती है।


Click it and Unblock the Notifications








