Samsung Galaxy S25 Ultra छोड़िए, ये हैं 2025 के सबसे दमदार विकल्प
2025 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए धमाकेदार साल रहा है। खासतौर पर फ्लैगशिप सेगमेंट में कंपनियों ने कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को एक नए लेवल तक पहुंचा दिया।
Samsung Galaxy S25 Ultra इस साल का सबसे हाई-एंड एंड्रॉयड फोन माना जा रहा है, लेकिन अगर आप इसके विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो 2025 में लॉन्च हुए कई प्रीमियम स्मार्टफोन बेहतरीन चॉइस साबित हो सकते हैं। यहां हम पांच ऐसे अल्टरनेटिव फोन के बारे में बता रहे हैं, जो Galaxy S25 Ultra को सीधी टक्कर देते हैं।

iPhone 17 Pro
अगर आप iOS यूज़र हैं या फोटोग्राफी आपका मुख्य फोकस है, तो iPhone 17 Pro बेहतरीन विकल्प है। इसमें 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है।
कैमरा सेटअप ट्रिपल 48MP सेंसर से लैस है, जिसमें 4x ऑप्टिकल ज़ूम और एडवांस LiDAR डेप्थ सेंसिंग शामिल हैं। 8K Dolby Vision रिकॉर्डिंग इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक टॉप-पिक बनाती है। A19 Pro चिप के साथ इसकी परफॉर्मेंस बेहद स्मूद है, और यह Galaxy S25 Ultra के लिए एक शानदार प्रीमियम विकल्प बनता है।
Google Pixel 10 Pro XL
Google Pixel 10 Pro XL भी इस लिस्ट में मजबूत दावेदार है। इसमें 50MP प्राथमिक कैमरा, 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 42MP कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो सपोर्ट करता है।
6.8 इंच LTPO OLED 120Hz डिस्प्ले और Tensor G5 चिप सेट इसे मल्टीटास्किंग और AI-आधारित फोटोग्राफी में बेहद शक्तिशाली बनाते हैं। अगर आप स्टॉक एंड्रॉयड और सबसे क्लीन कैमरा आउटपुट पसंद करते हैं, तो यह Samsung Galaxy S25 Ultra का सबसे स्मार्ट विकल्प है।
OnePlus 15
OnePlus 15 उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो कम दाम में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है।
6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले तस्वीरों और वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर बना देती है। अपनी कीमत और परफॉर्मेंस के हिसाब से OnePlus 15, S25 Ultra के मुकाबले एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है।
Vivo X300 Pro
Vivo ने इस साल भी कैमरा सेगमेंट में कमाल किया है। Vivo X300 Pro में 6.78 इंच LTPO AMOLED 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिप, 16GB RAM और डुअल UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। इसका 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और Zeiss ट्यूनिंग वाला कैमरा 8K वीडियो तक सपोर्ट करता है। 6510mAh बैटरी के साथ यह पावर यूज़र्स के लिए शानदार फोन है।
Oppo Find X9 Pro
Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक पहुंच जाती है। Dimensity 9500 चिप, 16GB RAM और UFS 4.1 स्टोरेज इसे तेज़ और स्मार्ट बनाते हैं। इ
सका 50MP + 200MP + 50MP Hasselblad ट्यून कैमरा सेटअप और 10-bit वीडियो रिकॉर्डिंग इसे प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी मशीन बनाती है। 7500mAh की विशाल बैटरी इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है।
अगर Samsung Galaxy S25 Ultra आपका पहला विकल्प नहीं है, तो 2025 में लॉन्च हुए ये पांच फ्लैगशिप स्मार्टफोन फीचर्स, कैमरा और परफॉर्मेंस में किसी भी तरह कम नहीं हैं। आपकी जरूरत चाहे कैमरा, बैटरी, गेमिंग या प्रीमियम बिल्ड हो, इस लिस्ट में हर यूज़र के लिए एक परफेक्ट विकल्प मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








